छह घंटे के बाद दिखा ठाकुरगंज में घुसा तेंदुआ

Diti Bajpai | Jan 13, 2018, 17:44 IST
forest Department
लखनऊ। लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में तेंदुए के घूसने से हड़कंप मच गया। वन विभाग और प्राणि उद्यान की टीम द्वारा चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के छह घंटे बाद तेंदुआ दिखा।

जंगल से निकलकर ठाकुरगंज इलाके में स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में तेंदुआ घुस गया। स्कूल में तेंदुआ घुसने के बाद वन विभाग और प्राणि उद्यान की रेस्क्यू टीम स्कूल पहुंची। लंबे समय के चले इस अभियान के बाद तेंदुआ देखा गया है। स्कूल के असेम्बली स्टेज के बेसमेंट में बांस के जरिये लाइट का इंतजाम किया गया। स्कूल से सटे सारे इलाके को खाली करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- 15 मिनट तक तेंदुए से लड़ने के बाद जिंदगी की जंग हार गई मासूम

सेंट फ्रांसिस मूक बाधिर स्कूल है। स्कूल के करीब 60 बच्चों को हास्टल में शिफ्ट किया गया। स्कूल में कुल 129 लड़के-लड़कियां हैं।

कैमरे में कैद हुआ तेंदुए का फुटज

स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरें में तेंदुए की तस्वीरें कैद हो गई। स्कूल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद वन विभाग और प्राणि उद्यान की टीम मौके पर पहुंची।

दीवारों पर दिखें पैरों के निशान

तेंदुए के पैरों के निशान स्कूल की दीवारों पर देखने को मिले, जिसके बाद रेसक्यू टीम सक्रिय हो गई। तेंदुआ को पकडऩे के लिए कमरे के दरवाजे पर पिंजरा डाला गया। कई बार तेंदुआ पिंजरा के पास आकर लौट गया।

Tags:
  • forest Department
  • Thakurganj
  • तेंदुआ
  • Rescue work
  • leopard
  • ‬Lucknow

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.