उत्तर प्रदेश की महिला प्रधान स्मृति सिंह को महाराष्ट्र के सीएम करेंगे सम्मानित

गाँव कनेक्शन | Jan 19, 2018, 20:25 IST
Share
student-parliament pune
उत्तर प्रदेश की महिला प्रधान स्मृति सिंह को महाराष्ट्र के सीएम करेंगे सम्मानित
लखनऊ। पुणे के एमआईटी (महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी) में 19 से 21 जनवरी तक होने वाले भारतीय छात्र संसद के अवसर पर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रतसर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान स्मृति सिंह को आदर्श युवा सरपंच के रूप में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सम्मानित करेंगे।

भारतीय छात्र संसद एमआईटी (महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी) पुणे और भारतीय छात्र संसद फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावज्ञान में तीन दिवसीय 8वीं भारतीय छात्र संसद का आयोजन 19, 20 व 21 जनवरी 2018 को हो रहा है। इसका आयोजन कोथरूड स्थित डॉ. विश्वनाथ कराड एमआईटी वर्ल्डपीस युनिवर्सिटी पुणे में होगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस इस छात्र संसद के मुख्य अतिथि है

बलिया की रतसर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान स्मृति सिंह बताती हैं, "पुणे में चल रही भारतीय छात्र संसद के दौरान 21 जनवरी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आदर्श युवा सरपंच के लिए सम्मानित करेंगे।" स्मृति आगे बताती हैं, "भारतीय छात्र संसद के दौरान बेस्ट एमपी, बेस्ट एमएलए और बेस्ट युवा प्रधान इन लोगों को एक सर्वे होने के बाद जीतने के बाद सम्मानित किया जा रहा है। पूरे भारत में सर्वे पंचायती राज विभाग, सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से किया गया था। जो लोग अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं उन पर सर्वे किया गया।"



8वीं बार हो रही है भारतीय छात्र संसद

इस छात्र संसद का आयोजन केंन्द्रीय क्रिडा एवं युवा कल्याण मंत्रालय, महाराष्ट्र के उच्च तथा तकनीकी शिक्षा मंत्रालय, क्रिडा व युवा कल्याण मंत्रालय तथा मानवाधिकार, लोकशाही, शांतता और सहिष्णुता के लिए युनेस्को अध्यासन के समर्थन से हो रही है। नेशनल टीचर्स कांग्रेस फाउंडेशन, नेशनल वूमन्स पार्लमेंट और टाटा इन्स्टीट्यूट ऑफ सोशल साइन्सेस (टीआईएसएस) के सहयोग से आयोजित इस संसद को कई राष्ट्रीय संस्थाओं का समर्थन मिला है।



Tags:
  • student-parliament pune
  • Devendra Fananvis
  • women pradhan Smriti Singh