यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा विस्तार, 44 से बढ़कर 83 हुए मेडिकल कॉलेज; योगी बोले- इलाज का फायदा सीधे जनता तक

Preeti Nahar | May 26, 2026, 16:58 IST
Share
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों और नर्सिंग शिक्षा के विस्तार पर जोर दिया। प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 44 से बढ़कर 83 हो गई है, जबकि एमबीबीएस और पीजी सीटों में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। सरकार अब डिजिटल हेल्थ, रिसर्च, सुपर स्पेशियलिटी और आधुनिक मेडिकल सुविधाओं को तेजी से मजबूत कर रही है।
आयुष्मान योजना से 96 लाख से ज्यादा मरीजों का मुफ्त इलाज<br>
आयुष्मान योजना से 96 लाख से ज्यादा मरीजों का मुफ्त इलाज
उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार लगातार बड़े बदलाव कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में साफ कहा कि अस्पतालों में सुधार का असर सीधे आम लोगों को महसूस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इलाज, जांच, दवाओं और मेडिकल सुविधाओं की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए, ताकि लोगों को सरकारी अस्पतालों पर भरोसा बढ़े।

यूपी में तेजी से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है। गांवों से लेकर शहरों तक स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ अस्पताल खोलना काफी नहीं है, बल्कि वहां डॉक्टर, उपकरण और बेहतर प्रबंधन भी जरूरी है।

स्वास्थ्य संस्थान/सेवासंख्या
जनपदीय चिकित्सालय108
विशिष्ट चिकित्सालय106
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)976
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC)3,757
स्वास्थ्य उपकेंद्र27,668
ओपीडी सेवाएं (2025-26)26.41 करोड़
आईपीडी सेवाएं1.23 करोड़
पैथोलॉजी जांचें24.33 करोड़

मेडिकल कॉलेज और सीटों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में मेडिकल शिक्षा का बड़ा विस्तार हुआ है।

मेडिकल शिक्षा में बदलाव

क्षेत्रपहलेअब
मेडिकल कॉलेज4483
एमबीबीएस सीटें5,39012,800
पीजी सीटें1,3445,067
सुपर स्पेशियलिटी सीटेंलगभग 165% वृद्धि

नर्सिंग शिक्षा और प्रशिक्षण पर फोकस

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में इस समय 652 नर्सिंग संस्थान संचालित हैं। करीब 3.95 लाख पंजीकृत नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध हैं। ‘मिशन निरामया 1.0’ के तहत 17 हजार स्कूलों में जागरूकता और परामर्श कार्यक्रम चलाए गए। वहीं 10 हजार से ज्यादा नर्सिंग शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया।

रिसर्च, मेडटेक और डिजिटल हेल्थ को बढ़ावा

सरकार अब मेडिकल रिसर्च और डिजिटल हेल्थ सिस्टम पर भी बड़ा फोकस कर रही है। बैठक में बताया गया कि- 15.28 करोड़ से ज्यादा ABHA ID बनाई जा चुकी हैं15.14 करोड़ इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड लिंक किए गए हैंमेडटेक और रिसर्च सेक्टर में लगभग ₹1500 करोड़ निवेश प्रस्ताव आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल संस्थानों को रिसर्च आधारित स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जाना चाहिए ताकि मरीजों को आधुनिक इलाज मिल सके।
Tags:
  • Uttar Pradesh Health Services Expansion
  • यूपी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
  • Medical Colleges in UP
  • उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेज
  • Yogi Adityanath Health Initiatives
  • Expansion of Health Services in UP