Cylinder Price Hike today: ₹993 महंगा हुआ 19kg सिलेंडर, 5 किलो पर भी ₹261 की मार, घरेलू गैस स्थिर

Preeti Nahar | May 01, 2026, 11:10 IST
Share
मई महीने की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने एक बड़ा झटका दिया है। देशभर में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर की कीमत में एक झटके में ₹993 की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा, जबकि इसका अप्रत्यक्ष असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर भी दिख सकता है।
LPG Cylinder Price
LPG Cylinder Price
19kg LPG Cylinder New Rates: 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये और 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3 हजार रुपये के पार पहुंच गई है। यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती एनर्जी प्राइस और पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए हैं।

देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी

पश्चिम बंगाल, असम समेत कई राज्यों के चुनाव खत्म होते ही एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर (19kg) और 5 किलो वाले एलपीजी के दाम में तगड़ा इजाफा हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये और 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी हैं। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली, मुंबई समेत बाकी शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 3 हजार रुपये के भी पार पहुंच गई हैं। हालांकि, तेल कंपनियों ने आम लोगों को राहत देते हुए घरेलू (14.2 किलो वाले सिलेंडर) के दाम में कोई इजाफा नहीं किया है।

कितनी बढ़ी कीमत और नए रेट क्या हैं?

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने बयान में कहा कि देश में मौजूद 33 करोड़ घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

देश के प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की आज से नई कीमतें इस प्रकार हैं:

  1. दिल्ली में आज से ₹993 की बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल सिलेंडर ₹3,071.50 का हो गया है।
  2. कोलकाता में सबसे ज्यादा ₹994 का उछाल आया है। अब कोलकाता में सिलेंडर ₹2,208 के बजाय ₹3,202 में मिलेगा।
  3. मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का भाव ₹993 बढ़कर ₹3,024 हो गया है। पहले यह ₹2,031 में मिल रहा था।
  4. चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,237 पहुंच गई है। पहले यहां रेट ₹2,246.50 था।

लगातार तीसरी बार बढ़े दाम

28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम लगातार तीसरे महीने बढ़े हैं।

  1. 1 मार्च को कीमत ₹114.50 बढ़ी थी।
  2. 1 अप्रैल को ₹195.50 का इजाफा हुआ।
  3. 1 मई को ₹993 की भारी बढ़ोतरी हुई।
  4. इन तीन महीनों में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत कुल मिलाकर ₹1,303 तक बढ़ चुकी है।

क्यों बढ़े गैस के दाम?

इस भारी बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते कच्चे तेल और गैस के दाम हैं। पश्चिम एशिया (Middle East) में चल रहे तनाव, सप्लाई चेन में बाधा, कच्चे तेल की कीमत $100 प्रति बैरल से ऊपर जाना, इन वजहों से भारत में एलपीजी आयात महंगा हो गया है, जिसका असर सीधे घरेलू बाजार पर पड़ा है।

किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर कई क्षेत्रों पर पड़ेगा जैसे- होटल और रेस्टोरेंट, ढाबे और स्ट्रीट फूड व्यवसाय, कैटरिंग सर्विस और छोटे व्यापारी। इससे बाहर खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं और इसका असर आम लोगों के खर्च पर भी पड़ेगा। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन आने वाले महीनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव संभव है। अगर वैश्विक संकट जारी रहता है, तो LPG और महंगा हो सकता है। साथ ही सरकार पर घरेलू कीमतों को स्थिर रखने का दबाव बढ़ सकता है
Tags:
  • Commercial LPG Cylinder Price Hike
  • कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत
  • 19kg LPG Cylinder New Rates
  • 19 किलो एलपीजी सिलेंडर नया रेट
  • LPG Price Increase May 2026
  • lpg price hike 2026 india
  • commercial cylinder price today
  • gas cylinder price may 2026
  • lpg rate delhi 19 kg
  • commercial lpg price increase