मानसून ने पकड़ी रफ्तार, यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Gaon Connection | Jun 15, 2026, 10:59 IST
दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के साथ मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और राजस्थान समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
13 राज्यों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है और इसके असर से उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों के दौरान 13 राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में अगले छह से सात दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज बनी रह सकती हैं। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, यातायात बाधित होने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी घटनाओं की आशंका जताई गई है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले चार से पांच दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के अधिक हिस्सों तक पहुंच सकता है, जिससे इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 15 से 17 जून के बीच मौसम सुहावना रहने के आसार हैं। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय बना रह सकता है। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, मऊ, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं आगरा, अलीगढ़, कानपुर, झांसी, इटावा और आसपास के जिलों में भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जून के बीच बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।
बिहार में भी मानसून की दस्तक से पहले मौसम तेजी से बदल रहा है। पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, भोजपुर, बक्सर और रोहतास समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार से पांच दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार पहुंच सकता है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा और अजमेर सहित कई जिलों में आंधी और बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी छिटपुट बारिश और गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है। दोनों राज्यों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कई हिस्सों में समुद्र की स्थिति खराब रहने की आशंका जताई है। ऐसे में मछुआरों को 19 जून तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
देश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जहां एक ओर बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे सकती है, वहीं तेज हवाओं और भारी बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में अगले छह से सात दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज बनी रह सकती हैं। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, यातायात बाधित होने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी घटनाओं की आशंका जताई गई है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले चार से पांच दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के अधिक हिस्सों तक पहुंच सकता है, जिससे इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम
यूपी और बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां तेज
बिहार में भी मानसून की दस्तक से पहले मौसम तेजी से बदल रहा है। पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, भोजपुर, बक्सर और रोहतास समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार से पांच दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार पहुंच सकता है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
राजस्थान, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी असर
हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी छिटपुट बारिश और गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है। दोनों राज्यों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
मछुआरों के लिए चेतावनी