केरल में जल्द दस्तक देगा मानसून! मौसम विभाग ने दिए संकेत, कई राज्यों में बढ़ेगी बारिश की गतिविधियाँ

Preeti Nahar | May 08, 2026, 10:51 IST
Share
भारत में भीषण गर्मी के मानसून को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने नआ अपडेट जारी की है। IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार सामान्य से पहले केरल पहुँच सकता है। मई के दूसरे सप्ताह से दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियाँ तेज होंगी। अंडमान-निकोबार में 14 से 16 मई के बीच मानसूनी गतिविधियँ शुरू हो सकती हैं।
मानसून अपडेट भारत 2026<br>
मानसून अपडेट भारत 2026
Kerala Monsoon Arrival Date 2026: भारत में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के ताजा संकेतों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार सामान्य तारीख से पहले केरल पहुँच सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल में दस्तक देता है, लेकिन इस बार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से बढ़ रही नमी, लगातार प्री-मानसून गतिविधियों और अनुकूल मौसमी परिस्थितियों के चलते इसके जल्द पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि मई के दूसरे सप्ताह से दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियाँ और तेज हो सकती हैं।

केरल में लगातार बारिश, मानसून के लिए बन रहे अनुकूल हालात

Kerala में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के तिरुवनंतपुरम केंद्र के अनुसार 8 मई से 13 मई तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। लगातार बढ़ रही नमी और सक्रिय मौसमी सिस्टम को मानसून की प्रगति के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

अंडमान-निकोबार से होगी मानसून की शुरुआत

दक्षिण-पश्चिम मानसून सबसे पहले Andaman and Nicobar Islands में सक्रिय होता है और उसके बाद केरल पहुँचता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 14 से 16 मई के बीच अंडमान क्षेत्र में मानसूनी गतिविधियाँ शुरू हो सकती हैं। इसके बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए मई के आखिरी सप्ताह या जून की शुरुआत में केरल पहुंच सकता है। हालांकि अंतिम घोषणा मौसम विभाग की आधिकारिक मॉनिटरिंग के बाद ही की जाएगी।

उत्तर भारत को कब मिलेगी गर्मी से राहत?

मानसून की शुरुआती गतिविधियां बढ़ने के बावजूद उत्तर भारत के राज्यों जैसे Uttar Pradesh, Bihar, Rajasthan और Madhya Pradesh में फिलहाल गर्मी बनी रह सकती है। हालांकि मई के दूसरे पखवाड़े में प्री-मानसून बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियाँ बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। किसानों और आम लोगों को मौसम विभाग की ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
Tags:
  • Monsoon in Kerala
  • केरल में मानसून
  • IMD forecast
  • मौसम विभाग का अनुमान
  • Southwest Monsoon
  • Kerala monsoon arrival date 2026
  • Monsoon update in India May 2026
  • IMD monsoon forecast for Kerala 2026
  • Southwest monsoon latest news India
  • Kerala weather rain alert May 2026 Monsoon expected to arrive early in Kerala