NEET UG 2026 रद्द: NTA ने परीक्षा कैंसिल कर दोबारा एग्जाम का किया ऐलान, जानें क्या फिर से करना होगा रजिस्ट्रेशन
Gaon Connection | May 12, 2026, 12:32 IST
लाखों मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। केंद्र सरकार की मंजूरी और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद यह फैसला लिया गया है। परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
NEET UG 2026 रद्द
देशभर के लाखों मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। National Testing Agency (NTA) ने आधिकारिक तौर पर NEET UG 2026 परीक्षा रद्द करने का ऐलान कर दिया है। 3 मई 2026 को आयोजित हुई परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी। NTA ने यह फैसला केंद्र सरकार की मंजूरी और जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर लिया है। एजेंसी का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता और छात्रों के भरोसे को बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी था।
NTA के आधिकारिक बयान के अनुसार, 8 मई को एजेंसी ने परीक्षा से जुड़े कुछ मामलों को केंद्रीय एजेंसियों के पास स्वतंत्र जांच के लिए भेजा था। इसके बाद जांच एजेंसियों ने जो रिपोर्ट साझा की, उसमें परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल खड़े हुए। NTA ने कहा कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना उचित नहीं होता, इसलिए परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजन का फैसला लिया गया।
सरकार ने इस पूरे मामले की CBI जांच कराने का भी फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने आरोपों की व्यापक जांच के लिए मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दिया है। NTA ने कहा है कि वह जांच एजेंसियों को सभी जरूरी दस्तावेज, रिकॉर्ड और सहयोग उपलब्ध कराएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके।
एजेंसी ने अपने बयान में यह भी माना कि परीक्षा दोबारा कराने से छात्रों और उनके परिवारों को असुविधा होगी, लेकिन NTA का कहना है कि अगर यह फैसला नहीं लिया जाता तो राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली पर लोगों का भरोसा और ज्यादा कमजोर हो सकता था। इसलिए छात्रों के हित और परीक्षा की पारदर्शिता को देखते हुए यह फैसला लिया गया।
छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। मई 2026 परीक्षा चक्र में जो रजिस्ट्रेशन डेटा, परीक्षा केंद्र और उम्मीदवारों की जानकारी दर्ज है, वही नई परीक्षा में मान्य रहेगी। NTA ने साफ किया है कि छात्रों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा और पहले जमा की गई फीस वापस कर दी जाएगी।
नई परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड जारी करने की जानकारी जल्द ही NTA के आधिकारिक चैनलों के जरिए दी जाएगी। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक अपडेट पर ही ध्यान दें।
इस फैसले से करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों पर असर पड़ेगा, जिन्होंने लंबे समय तक तैयारी के बाद परीक्षा दी थी। अब सभी छात्रों की नजर NTA की नई परीक्षा तारीख और CBI जांच की रिपोर्ट पर टिकी हुई है।
In continuation of its press release dated 10 May 2026, the National Testing Agency wishes to inform candidates, parents, and members of the public of the following decisions taken in respect of NEET (UG) 2026. NTA had, on 8 May 2026, referred the matters then under consideration…
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 12, 2026
सरकार ने इस पूरे मामले की CBI जांच कराने का भी फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने आरोपों की व्यापक जांच के लिए मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दिया है। NTA ने कहा है कि वह जांच एजेंसियों को सभी जरूरी दस्तावेज, रिकॉर्ड और सहयोग उपलब्ध कराएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके।
दोबारा होने वाली परीक्षा के लिएफिर से रजिस्ट्रेशन नहीं
छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। मई 2026 परीक्षा चक्र में जो रजिस्ट्रेशन डेटा, परीक्षा केंद्र और उम्मीदवारों की जानकारी दर्ज है, वही नई परीक्षा में मान्य रहेगी। NTA ने साफ किया है कि छात्रों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा और पहले जमा की गई फीस वापस कर दी जाएगी।
अफवाहों पर न दें ध्यान, अधिकारिक चैनल से ही लें जानकारी
इस फैसले से करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों पर असर पड़ेगा, जिन्होंने लंबे समय तक तैयारी के बाद परीक्षा दी थी। अब सभी छात्रों की नजर NTA की नई परीक्षा तारीख और CBI जांच की रिपोर्ट पर टिकी हुई है।