पंचायती राज दिवस पर जानिए ग्राम पंचायत से डिजिटल पंचायत तक की यात्रा की कहानी
Gaon Connection | Apr 24, 2026, 16:27 IST
गाँवों की पंचायतें अब तकनीक के संग जुड़ गई हैं। मोबाइल ऐप के जरिए विकास योजनाओं की पूरी जानकारी और फंड एक क्लिक में उपलब्ध हैं। सरकारी आँकड़ों के मुताबित महिलाओं की भागीदारी में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे पंचायतों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। साथ ही पंचायतें अब सीधा धन प्राप्त कर रही हैं और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।
आधी आबादी की भागीदारी से बदलती गाँव सरकार की तस्वीर
गाँवों में अब फैसले सिर्फ चौपाल या बैठकों तक सीमित नहीं हैं। मोबाइल स्क्रीन और डिजिटल सिस्टम भी अब उतनी ही अहम जगह ले रहे हैं। विकास का पैसा कितना आया, कहाँ खर्च हुआ, कौन सी योजना चल रही है और उसमें कैसे आवेदन करना है-ये सब अब पंचायतों के डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऐप्स पर एक क्लिक में देखा जा सकता है। eGramSwaraj जैसे सिस्टम से लेकर Meri Panchayat App तक, गाँव के कामकाज को अब पहले से ज्यादा आसान और साफ तरीके से समझा जा रहा है।
बदल रहे हैं गाँव की पंचायतों के रूप
पंचायत को लेकर लोगों की समझ भी पहले से ज्यादा बढ़ी
आज से 33 साल पहले 73वें संविधान संशोधन के साथ जिस पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत हुई थी, उसका रूप अब काफी बदल चुका है। पंचायतें अब सिर्फ योजनाएं लागू करने वाली इकाई नहीं रहीं, बल्कि कई जगहों पर गाँव की असली स्थानीय सरकार की तरह काम करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में गाँवों की हिस्सेदारी
ग्राम, ब्लॉक और जिला—तीनों स्तरों पर करीब 25 लाख से ज्यादा जनप्रतिनिधि काम कर रहे हैं। यह सिर्फ संख्या नहीं है, बल्कि इस बात की तस्वीर है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में फैसले अब गांव की जमीन पर लिए जा रहे हैं और उनका असर सीधे लोगों की जिंदगी तक पहुंचता है।
आधी आबादी की भागीदारी से बदलती गाँव सरकार की तस्वीर
देश में करीब 49.75 प्रतिशत प्रतिनिधि महिलाएं
पंचायती राज मंत्रालय के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधियों को नेतृत्व और प्रशासनिक प्रशिक्षण दिया गया है। इसके बाद उनकी भूमिका सिर्फ नाम भर की नहीं रही, बल्कि वे गाँव केफैसलों और विकास कार्यों में सक्रिय हिस्सेदार बनती दिख रही हैं।
गाँवों से मिलते अनुभव बताते हैं कि कई महिला प्रधानों ने अपने काम से पंचायतों की तस्वीर बदली है—कहीं बंद पड़े स्कूल दोबारा शुरू हुए हैं, तो कहीं पानी की पुरानी समस्या का हल निकला है। कई जगह पंचायत बैठकों को नियमित करने और कामकाज में पारदर्शिता लाने में भी महिलाओं की भूमिका साफ नजर आती है।
हालांकि कुछ जगहों पर “प्रॉक्सी सरपंच” जैसी चुनौतियों की चर्चा अभी भी होती है, लेकिन मंत्रालय और राज्यों के स्तर पर ऐसी स्थितियों को कम करने और असली महिला नेतृत्व को मजबूत करने की कोशिशें लगातार जारी हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 21 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में पंचायतों में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण लागू है। यह बदलाव अब सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि गाँव के फैसलों और उनकी आवाज में भी दिखने लगा है।
पंचायत तक अब सीधा पहुँच रहा है पैसा
कागज की फाइल से डिजिटल फाइल तक की पंचायत
युवा पंचायत
दिलचस्प यह है कि अब ग्राम सभा की बैठकें सिर्फ होती नहीं, बल्कि डिजिटल रूप में रिकॉर्ड होकर सुरक्षित भी रखी जा रही हैं। कई जगह इन्हें स्थानीय भाषाओं में ट्रांसक्राइब भी किया जा रहा है ताकि ज्यादा लोग उसे समझ सकें।इसके साथ ही मौसम की जानकारी भी अब सीधे गाँव तक पहुंच रही है, जिससे किसान फैसले पहले से ज्यादा समझदारी से ले पा रहे हैं—चाहे बुवाई हो, कटाई हो या आपदा से बचाव।
SVAMITVA से बदलता गाँव: घर अब सिर्फ घर नहीं, संपत्ति है
SVAMITVA और घरौनी योजना ने इस स्थिति को बदलना शुरू किया है। ड्रोन सर्वे के जरिए गाँवों की आबादी भूमि का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है और परिवारों को उनके घर का कानूनी दस्तावेज दिया जा रहा है।
अब गांवों में घर सिर्फ रहने की जगह नहीं रहे, बल्कि रिकॉर्ड में दर्ज एक संपत्ति बन चुके हैं। इसका असर यह हुआ है कि बंटवारे को लेकर पुराने विवाद काफी कम हुए हैं और परिवारों के बीच स्पष्टता बढ़ी है। कई लोग इसे ऐसे समझाते हैं—“पहले घर अपना था, अब उसका कागज भी अपना है।”