PM Kisan : पीएम मोदी ने जारी की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को भेजे 18,640 करोड़ रुपये

Gaon Connection | Mar 12, 2026, 12:32 IST
Share
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त पीएम मोदी ने जारी कर दी। इस बार 9.32 करोड़ किसानों को 18,640 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे गए। यह राशि बीज, खाद और अन्य कृषि आवश्यकताओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
पीएम ने जारी की 22वीं किस्त।
पीएम ने जारी की 22वीं किस्त।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम‑किसान) योजना की 22वीं किस्त जारी की। इस बार 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में सीधे 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि DBT के माध्यम से भेजे गए। इस योजना के तहत अब तक 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को मिल चुकी है, और 22वीं किस्त के बाद यह आंकड़ा 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

क्या है पीएम‑किसान योजना?

पीएम‑किसान योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार को साल में 6,000 रुपये तीन किस्तों में मिलते हैं। यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में DBT के जरिए पहुँचता है। सबसे जरूरी बात यह है कि जिन किसानों का नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में नहीं होगा, उन्हें किस्त का पैसा नहीं मिलेगा। इसलिए इंतजार करने के बजाय किसान अभी से पोर्टल पर जाकर अपना नाम चेक कर लें इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में 6000 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है और हर किस्त 2000 रुपये की होती है। पैसा सीधे डीबीटी प्रणाली के जरिए किसान के बैंक खाते में भेजा जाता है।

कौन-कौन है किस्त के लिए पात्र?

पात्रता की बात करें तो इस योजना का लाभ छोटे और सीमांत किसानों को मिलता है जिनके नाम पर खेती की जमीन दर्ज है। जमीन के रिकॉर्ड ही पहचान का मुख्य आधार होते हैं। जिनके पास खेती की जमीन नहीं है या जो आयकर देते हैं, सरकारी कर्मचारी हैं या कुछ पेशेवर श्रेणी में आते हैं, वे इस योजना के पात्र नहीं माने जाते।

कई बार पैसा इसलिए भी अटक जाता है क्योंकि आधार बैंक खाते से लिंक नहीं होता या e KYC पूरी नहीं होती। बैंक खाते की गलत जानकारी और जमीन के रिकॉर्ड अपडेट न होने की वजह से भी भुगतान में देरी हो सकती है। इसलिए किसानों को सलाह है कि वे आधार सीडिंग, e KYC और बैंक विवरण जरूर जांच लें।

अपना नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में देखने के लिए किसान को आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा। वहाँ होमपेज पर बेनिफिशियरी लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद राज्य, जिला, ब्लॉक और गाँव का चयन करना होगा। रिपोर्ट देखें, पर क्लिक करते ही गाँव की पूरी सूची सामने आ जाएगी। किसान उसमें अपना नाम खोज सकते हैं।

अगर नाम सूची में है और सभी दस्तावेज पूरे हैं तो किस्त मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन अगर नाम नहीं है तो तुरंत संबंधित कृषि अधिकारी या हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए।सरकार की यह योजना किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सहारा देने के लिए चलाई जा रही है। इसलिए छोटी सी लापरवाही से पैसा न रुके, इसके लिए जरूरी है कि किसान समय रहते अपनी जानकारी जाँच लें।

कहाँ फायदेमंद होती है किस्त?

यह समय पर मिलने वाली आर्थिक मदद किसानों को बीज, खाद और कीटनाशक जैसी चीजें खरीदने में मदद करती है। साथ ही, यह उनके घर के जरूरी खर्चों, जैसे शिक्षा और स्वास्थ्य, को पूरा करने में भी सहायक होती है। प्रधानमंत्री मोदी की सोच है कि किसानों, खासकर महिला किसानों को सशक्त बनाया जाए। इस 22वीं किस्त में 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसान लाभान्वित होंगी, जिससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और गाँवों में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। यह योजना पूरी तरह से टेक्नोलॉजी पर आधारित और पारदर्शी है। यह भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से चलती है, जिसमें किसी बिचौलिए की कोई जगह नहीं है।

समझिए "Know Your Status (KYS)" क्या है?

ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
किसानों की सुविधा के लिए पीएम‑किसान पोर्टल पर "Know Your Status (KYS)" मॉड्यूल दिया गया है। यहाँ किसान अपनी भुगतान की स्थिति, पात्रता, जमीन की सीडिंग, आधार लिंकिंग और e‑KYC की स्थिति एक ही जगह देख सकते हैं। सरकार ने e‑KYC को आसान बनाने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन वाला मोबाइल ऐप भी शुरू किया है। इससे किसान घर बैठे ही OTP या बायोमेट्रिक डिवाइस के बिना e‑KYC पूरा कर सकते हैं। राज्य और ग्राम स्तर के अधिकारी भी किसानों की मदद कर रहे हैं। इसके अलावा, मंत्रालय ने "किसान‑eMitra" नाम का AI आधारित वॉइस चैटबॉट भी शुरू किया है, जो 11 भाषाओं में 24x7 पीएम‑किसान से जुड़ी जानकारी देता है और लाखों किसानों की समस्याओं का समाधान कर चुका है।

1

Tags:
  • PM Kisan 22nd Installment
  • पीएम किसान 22वीं किस्त
  • PM Kisan Yojana
  • पीएम किसान योजना
  • Farmers
  • PM Kisan 22वीं किस्त
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना
  • pm modi
  • Shivraj Singh Chouhan agriculture news