आप भी कर रहे हैं PM Kisan की 23वीं किस्त का इंतजार! जाने किस महीने में किसानों के खाते में आ सकते हैं ₹2000
Preeti Nahar | May 21, 2026, 18:40 IST
किसान भाईयों के लिए बड़ी खबर है! प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। संभावित तौर पर यह किस्त अगले कुछ महीनों में आएगी। लेकिन अच्छी बात ये है कि अगर आपने अपनी e-KYC पूरी नहीं की, तो यह किस्त रुक सकती है।
PM Kisan 23 vi Kist
PM-Kisan योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में DBT के जरिए भेजी जाती है। सरकार ने 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की थी, जिसके बाद अब किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले भुगतान चक्र को देखते हुए माना जा रहा है कि जून या जुलाई 2026 में किसानों के खातों में अगली ₹2000 की किस्त भेजी जा सकती है।
हालांकि इस बार सरकार ने साफ किया है कि e-KYC पूरा नहीं होने पर किसानों की किस्त अटक सकती है। कृषि मंत्रालय के पोर्टल पर भी e-KYC को अनिवार्य बताया गया है। ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे समय रहते अपनी e-KYC, आधार लिंकिंग और बैंक डिटेल्स की जांच कर लें।
कई किसानों की किस्त पिछले दौर में सिर्फ इसलिए अटक गई थी क्योंकि उनका आधार बैंक खाते से लिंक नहीं था या भूमि रिकॉर्ड में गड़बड़ी थी। विशेषज्ञों का कहना है कि छोटी सी तकनीकी गलती भी भुगतान रोक सकती है। यही वजह है कि गांवों में CSC सेंटर और बैंक मित्रों पर इन दिनों किसानों की भीड़ बढ़ने लगी है।
e-KYC की प्रक्रिया अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से उपलब्ध है। किसान PM-Kisan पोर्टल पर OTP के जरिए e-KYC कर सकते हैं। जिन किसानों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, वे नजदीकी CSC सेंटर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC करा सकते हैं।
किसान अपने भुगतान की स्थिति PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं। “Know Your Status” और “Beneficiary List” सेक्शन में रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
सरकार मानसून सीजन से पहले किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए जून-जुलाई में अगली किस्त जारी कर सकती है। खरीफ सीजन की बुवाई शुरू होने से पहले यह राशि किसानों के लिए खाद, बीज और डीजल जैसी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होती है।
फिलहाल किसानों के लिए सबसे जरूरी काम यही है कि वे अपनी e-KYC, बैंक खाते और आधार से जुड़ी सभी जानकारियां अपडेट रखें, ताकि अगली किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे खाते में पहुंच सके।
देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले भुगतान चक्र को देखते हुए माना जा रहा है कि जून या जुलाई 2026 में किसानों के खातों में अगली ₹2000 की किस्त भेजी जा सकती है।
समय रहते अपनी e-KYC पूरी कर लें
कई किसानों की किस्त पिछले दौर में सिर्फ इसलिए अटक गई थी क्योंकि उनका आधार बैंक खाते से लिंक नहीं था या भूमि रिकॉर्ड में गड़बड़ी थी। विशेषज्ञों का कहना है कि छोटी सी तकनीकी गलती भी भुगतान रोक सकती है। यही वजह है कि गांवों में CSC सेंटर और बैंक मित्रों पर इन दिनों किसानों की भीड़ बढ़ने लगी है।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से उपलब्ध
किसान अपने भुगतान की स्थिति PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं। “Know Your Status” और “Beneficiary List” सेक्शन में रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
मानसून सीजन से पहले आएगी किस्त
फिलहाल किसानों के लिए सबसे जरूरी काम यही है कि वे अपनी e-KYC, बैंक खाते और आधार से जुड़ी सभी जानकारियां अपडेट रखें, ताकि अगली किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे खाते में पहुंच सके।