PM Kisan 23rd Installment Released: किसानों के खाते में पहुंचे ₹2000, 9.44 करोड़ किसानों को मिला फायदा

Preeti Nahar | Jun 20, 2026, 17:20 IST
Share

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी हो गई है। पश्चिम बंगाल के हुगली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ₹2000 की राशि सीधे DBT के माध्यम से भेजी है। खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच यह ₹18,880 करोड़ से अधिक की राशि किसानों के बीज, खाद और अन्य कृषि खर्चों में मददगार साबित होगी।

पीएम किसान सम्मान निधि की 23 वीं किस्त हुई जारी
पीएम किसान सम्मान निधि की 23 वीं किस्त हुई जारी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से योजना की 23वीं किस्त जारी की। इस किस्त के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2000 की राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी गई है।

इस बार सरकार ने किसानों के खातों में कुल 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की है। खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच यह रकम किसानों के लिए बीज, खाद, कृषि उपकरण और खेती से जुड़े छोटे खर्चों में मददगार साबित हो सकती है।

पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी, किसानों को मिली आर्थिक मदद

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में यानी हर चार महीने में 2000-2000 रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। अब सरकार ने योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है। जिन किसानों का नाम लाभार्थी सूची में शामिल है और जिनके जरूरी दस्तावेज पूरे हैं, उनके खाते में यह राशि पहुंचनी शुरू हो गई है।

पश्चिम बंगाल से जारी हुई पीएम किसान की किस्त

पीएम मोदी ने जारी की 23 वीं किस्त
पीएम मोदी ने जारी की 23 वीं किस्त
पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी करने का कार्यक्रम पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित किया गया। इसी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के किसानों के खाते में किस्त की राशि ट्रांसफर की। कृषि मंत्रालय के मुताबिक, इस किस्त से देश के करोड़ों किसान परिवारों को लाभ मिलेगा। पश्चिम बंगाल के भी लाखों किसानों को इसका फायदा मिलने की जानकारी दी गई है।

किसानों के लिए क्यों जरूरी है पीएम किसान की राशि?

खेती में हर सीजन किसानों को कई तरह के खर्च उठाने पड़ते हैं। बीज खरीदना, खाद डालना, कीटनाशक लेना और खेत की तैयारी जैसे कामों में पैसे की जरूरत होती है। ऐसे समय में पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली 2000 रुपये की किस्त किसानों को छोटे लेकिन जरूरी खर्चों को पूरा करने में मदद करती है। खासकर छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह राशि खेती के काम में सहारा बनती है।

खाते में पैसा आया या नहीं, ऐसे करें चेक

चैक करें अपनी किस्त
चैक करें अपनी किस्त
किसान अपने खाते में पीएम किसान की 23वीं किस्त आई है या नहीं, इसकी जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए किसान-
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
"Farmers Corner" विकल्प पर क्लिक करें।
"Know Your Status" पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए स्टेटस देखें। इसके अलावा किसान अपनी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी जानकारी ले सकते हैं।

किन किसानों को नहीं मिल सकती किस्त?

कुछ किसानों की किस्त दस्तावेजों में कमी या सत्यापन पूरा नहीं होने के कारण अटक सकती है। ऐसे किसानों को इन चीजों की जांच करनी चाहिए:

  • पीएम किसान e-KYC पूरी है या नहीं
  • बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं
  • जमीन का रिकॉर्ड सही है या नहीं
  • लाभार्थी सूची में नाम शामिल है या नहीं, e-KYC और दस्तावेज सत्यापन पूरा होना योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी है।

पीएम किसान योजना की शुरुआत कब हुई थी?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। इसका उद्देश्य देश के पात्र किसान परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के तहत अब तक किसानों को कई किस्तों में सीधे बैंक खाते के माध्यम से सहायता राशि दी जा चुकी है। किसानों के लिए 23वीं किस्त का जारी होना खरीफ सीजन से पहले एक बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। सरकार का उद्देश्य इस योजना के जरिए किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में आर्थिक सहारा देना है।
Tags:
  • PM Kisan 23rd Installment
  • PM Kisan Yojana 2026
  • PM Kisan Samman Nidhi
  • PM Kisan 23वीं किस्त
  • PM Kisan Payment Status
  • PM Modi PM Kisan Kist
  • Farmers Scheme India
  • Kisan Yojana Update
  • PM Kisan Beneficiary List
  • Agriculture News Hindi