PM Kisan App: अब मोबाइल पर मिलेगी किसान सम्मान निधि की पूरी जानकारी, एक ऐप से होंगे कई काम, जानिए पूरी डिटेल
Preeti Nahar | Jun 20, 2026, 11:19 IST
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) से जुड़े किसानों अपने मोबाइल पर PM-KISAN ऐप डाउनलोड कर किस्त की जानकारी, लाभार्थी सूची, आवेदन की स्थिति और शिकायतों का समाधान जैसी सुविधाएं घर बैठे पा सकेंगे। इससे किसानों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी और समय की बचत होगी। जानिए क्या है ये ऐप और कैसे करती है काम।
PM- किसान ऐप की पूरी जानकारी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) से जुड़े किसानों के लिए सरकार ने सुविधा को और आसान बना दिया है। अब किसान अपने मोबाइल फोन से ही किस्त की जानकारी, लाभार्थी सूची, आवेदन की स्थिति और शिकायतों का समाधान जैसी कई सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए किसानों को PM-KISAN मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा।
पहले किसानों को पीएम किसान योजना से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारी के लिए वेबसाइट या सरकारी कार्यालयों का सहारा लेना पड़ता था। अब मोबाइल ऐप के जरिए किसान घर बैठे अपनी योजना से जुड़ी जानकारी चेक कर पाएंगे और समय की बचत होगी।
पीएम किसान मोबाइल ऐप किसानों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा। इस ऐप पर किसान कई जरूरी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पीएम किसान योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। कई बार किसानों को किस्त अटकने, नाम सूची में नहीं आने या आवेदन से जुड़ी जानकारी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था। मोबाइल ऐप की मदद से किसान अब इन समस्याओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। सरकार का उद्देश्य डिजिटल माध्यम से किसानों तक योजनाओं की जानकारी तेजी से पहुंचाना और सेवाओं को आसान बनाना है।
किसान पीएम-किसान ऐप को डाउनलोड करने के लिए दिए गए QR कोड को स्कैन कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड करने के बाद किसान अपने मोबाइल से ही योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां देख सकेंगे। इसके अलावा किसान सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1551 और कृषि से जुड़ी सहायता के लिए 155261 पर संपर्क कर सकते हैं।
पीएम किसान ऐप से किसानों को योजना में पारदर्शिता और सुविधा दोनों मिलेंगी। अब किसान अपनी किस्त कब आएगी, उनका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं और आवेदन में कोई समस्या तो नहीं है, यह जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे।
पहले किसानों को पीएम किसान योजना से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारी के लिए वेबसाइट या सरकारी कार्यालयों का सहारा लेना पड़ता था। अब मोबाइल ऐप के जरिए किसान घर बैठे अपनी योजना से जुड़ी जानकारी चेक कर पाएंगे और समय की बचत होगी।
PM-KISAN ऐप से मिलेंगी ये सुविधाएं
- पीएम किसान की किस्त की जानकारी देख सकेंगे
- लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकेंगे
- आवेदन की स्थिति (Application Status) जान सकेंगे
- योजना से जुड़ी शिकायत दर्ज कर सकेंगे
- शिकायत के समाधान की स्थिति भी ट्रैक कर सकेंगे