Weather Update: 19 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, यूपी-बिहार में लू जारी; जानें मानसून कब पकड़ेगा रफ्तार
Preeti Nahar | Jun 20, 2026, 12:09 IST
देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पूर्वी यूपी, बिहार, महाराष्ट्र में भीषण गर्मी जारी है, वहीं पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 जून तक मानसून मध्य और पूर्वी भारत में आगे बढ़ सकता है, जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। साथ ही देश के कई इलाकों में अभी भी गर्मी का कहर जारी है। जानिए आपके इलाके का कैसा है मौसम?
20 जून का मौसम अपडेट
दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार कुछ इलाकों में धीमी जरूर हुई है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 23 जून के आसपास महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून आगे बढ़ सकता है। इससे मध्य और पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।
20 जून को कैसा रहेगा देश का मौसम?
पूर्वी भारत में बारिश का दौर जारी
महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में भी बारिश के संकेत
यूपी-बिहार में अभी लू से राहत नहीं
दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगले दो दिनों में हल्की बारिश के कारण तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।
किसानों के लिए मौसम सलाह
- तेज बारिश वाले क्षेत्रों में कटी हुई फसल को खुले में न छोड़ें और तिरपाल से ढककर रखें।
- खेतों में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर रखें, ताकि पानी जमा न हो।
- फलदार पौधों और सब्जियों की फसलों को तेज हवा से बचाने के लिए सहारा दें।
- लू प्रभावित क्षेत्रों में हल्की सिंचाई करें और खेत में नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग का इस्तेमाल करें।
- पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए छायादार जगह और पर्याप्त साफ पानी की व्यवस्था करें।