हरियाणा में 46°C, पंजाब में तापमान 45°C पार; भीषण गर्मी से तपा उत्तर भारत, जानिए किस शहर में कितना बढ़ा पारा
Preeti Nahar | May 26, 2026, 19:16 IST
हरियाणा में सिरसा सबसे गर्म शहर रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक में 45.6 डिग्री और भिवानी में 44.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। हिसार और नार्नौल में भी भीषण गर्मी देखने को मिली। वहीं पंजाब में बठिंडा का पारा 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पटियाला, लुधियाना और अमृतसर समेत कई शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। लगातार बढ़ती गर्मी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हरियाणा में 46 डिग्री तापमान
हरियाणा और पंजाब में मंगलवार को भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। दोनों राज्यों के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण दिनभर सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।
हरियाणा के कई शहरों में गर्मी का प्रकोप जारी रहा।
हरियाणा का अधिकतम तापमान
पंजाब के शहरों का तापमान
हरियाणा के कई शहरों में गर्मी का प्रकोप जारी रहा।
गर्मी में मटके बेचता दुकानदार
| शहर | अधिकतम तापमान |
|---|---|
| सिरसा | 46.0°C |
| रोहतक | 45.6°C |
| भिवानी | 44.5°C |
| हिसार | 44.5°C |
| नार्नौल | 44.0°C |
| करनाल | 42.6°C |
| अंबाला | 42.5°C |
| चंडीगढ़ | 41.6°C |
पंजाब में भी गर्मी से लोग बेहाल रहे
अमृतसर में पारा 41 डिग्री
| शहर | अधिकतम तापमान |
|---|---|
| बठिंडा | 45.8°C |
| पटियाला | 43.4°C |
| लुधियाना | 42.5°C |
| अमृतसर | 41.6°C |
| फिरोजपुर | 40.3°C |
| पठानकोट | 40.0°C |
| मोहाली | 40.0°C |