क्या आपके मोबाइल पर भी आया ये वाला मैसेज? 2 मई को बजेगा मोबाइल पर 'सायरन', जानिए क्या करना होगा
Preeti Nahar | May 01, 2026, 18:17 IST
2 मई को आपके फोन पर अचानक सायरन की आवाज़ सुनाई दे सकती है। चिंता की कोई बात नहीं है, यह केवल एक परीक्षण है जो सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस अलर्ट सिस्टम का उद्देश्य आपात स्थिति में लोगों को तुरंत जानकारी देना है।
अचानक बजेगा मोबाइल, घबराए नहीं
Government Testing Alert System: 2 मई को पूरे देश में एक खास मोबाइल अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान आपके फोन पर अचानक तेज सायरन बज सकता है और एक मैसेज भी आ सकता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह सिर्फ एक टेस्ट होगा।
यह सिस्टम Department of Telecommunications और National Disaster Management Authority ने मिलकर तैयार किया है। इसका नाम SACHET (नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल) रखा गया है। इसका मकसद यह है कि अगर भविष्य में कोई आपदा जैसे भूकंप, बाढ़ या तूफान आता है, तो लोगों को समय रहते चेतावनी दी जा सके।
सरकार पहले ही लोगों को SMS के जरिए बता चुकी है कि 2 मई 2026 को ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट’ का टेस्ट किया जाएगा। अगर आपके फोन पर यह मैसेज या सायरन आता है, तो आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है और न ही घबराने की जरूरत है।
यह सिस्टम एक खास तकनीक CAP (कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल) पर काम करता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मदद से एक साथ लाखों-करोड़ों मोबाइल फोन पर तुरंत अलर्ट भेजा जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि असली आपदा के समय यह अलर्ट सिर्फ उसी इलाके में भेजा जाएगा जहाँ खतरा होगा। इसमें ‘सेल ब्रॉडकास्ट’ तकनीक का इस्तेमाल होता है, जिससे बिना इंटरनेट के भी सभी मोबाइल फोन पर एक साथ मैसेज और सायरन पहुंच जाता है।
सरकार पहले भी दिल्ली-एनसीआर और कुछ बड़े शहरों में इसका ट्रायल कर चुकी है। अब इसे पूरे देश में टेस्ट किया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपदा के समय लोगों को तुरंत और सही जानकारी मिल सके और जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।
आपदा अलर्ट के लिए होगी टेस्टिंग
सरकार पहले ही लोगों को SMS के जरिए बता चुकी है कि 2 मई 2026 को ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट’ का टेस्ट किया जाएगा। अगर आपके फोन पर यह मैसेज या सायरन आता है, तो आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है और न ही घबराने की जरूरत है।
लाखों-करोड़ों मोबाइल फोन पर आएगा तुरंत अलर्ट
NDMA का आया मोबाइल पर अलर्ट