‘टेस्ट ऑफ यूपी’ से चमकेगा उत्तर प्रदेश का पारंपरिक स्वाद, 75 ज़िलों के व्यंजनों की मैपिंग पूरी, जानें किस ज़िले का कौनसा फूड है फेमस

Gaon Connection | May 07, 2026, 12:03 IST
Share
उत्तर प्रदेश अब अपने खानपान से नई पहचान बना रहा है। योगी सरकार की 'एक जनपद एक व्यंजन' योजना से हर जिले के खास पकवान सामने आएंगे। 75 जिलों के मशहूर व्यंजनों की मैपिंग हो चुकी है। इससे स्थानीय कारोबारियों को मजबूती मिलेगी। यह योजना फूड टूरिज्म को भी बढ़ावा देगी।
यूपी के 75 जिलों के पारंपरिक व्यंजनों को मिलेगी नई ब्रांडिंग
यूपी के 75 जिलों के पारंपरिक व्यंजनों को मिलेगी नई ब्रांडिंग
उत्तर प्रदेश अब सिर्फ अपने ऐतिहासिक शहरों, धार्मिक स्थलों और संस्कृति के लिए ही नहीं, बल्कि अपने पारंपरिक स्वाद के लिए भी नई पहचान बनाने जा रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने ‘एक जनपद एक व्यंजन (ODOC)’ योजना के जरिए प्रदेश के हर जिले के खास खानपान को सामने लाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत 75 जिलों के मशहूर व्यंजनों की मैपिंग पूरी कर ली गई है, ताकि हर जिले की अपनी अलग फूड पहचान बन सके। आइये जानते हैं कि किस जिले का कौनसा व्यंजन फेमस है।

हर इलाके का स्वाद बनेगा ‘टेस्ट ऑफ यूपी’

सरकार की कोशिश है कि ब्रज की मिठास, अवध की कचौड़ी-समोसा संस्कृति, पूर्वांचल के देसी स्वाद और बुंदेलखंड के पारंपरिक व्यंजन एक साझा पहचान के साथ सामने आएं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी भी मिल चुकी है। माना जा रहा है कि इससे प्रदेश की फूड कल्चर को एक नई ब्रांडिंग मिलेगी। योजना का सबसे बड़ा फायदा स्थानीय हलवाई, छोटे दुकानदारों, घरेलू उद्यमियों और पारंपरिक खाद्य कारोबार से जुड़े लोगों को होगा। स्थानीय व्यंजनों की मांग बढ़ने से रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे और छोटे कारोबार को मजबूती मिलेगी।

फूड टूरिज्म को मिलेगा नया बढ़ावा

सरकार इस योजना को पर्यटन से जोड़कर आगे बढ़ाना चाहती है। यानी अब किसी जिले की यात्रा सिर्फ वहां के दर्शनीय स्थलों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वहां का प्रसिद्ध खाना भी पर्यटन अनुभव का अहम हिस्सा बनेगा। सरकार की योजना इन व्यंजनों की बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के जरिए इन्हें देश-विदेश तक पहुंचाने की है। इससे यूपी के पारंपरिक स्वाद को वैश्विक पहचान मिलने की उम्मीद है, वहीं प्रदेश की सांस्कृतिक छवि भी और मजबूत होगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के प्रमुख व्यंजन


क्र.जिलाप्रमुख व्यंजन
1आगरापेठा, दालमोठ, गजक, पराठा
2फिरोजाबादआलू टिक्की, कचौड़ी
3मैनपुरीसोहन पापड़ी, भुना आलू
4मथुरापेड़ा, छप्पन भोग, माखन मिश्री, रबड़ी
5अलीगढ़डेयरी उत्पाद, कचौड़ी, इमरती, चमचम
6हाथरसरबड़ी
7कासगंजसोन पापड़ी, कलाकंद, मोठ की चाट
8एटाघेवर पूड़ी
9अयोध्याकचौड़ी, टिकिया, दही-जलेबी
10सुलतानपुरसमोसा, पूड़ी-सब्जी, लाल पेड़ा
11बाराबंकीचंद्रकला मिठाई, लाल पेड़ा
12अमेठीसमोसा, गुड़ की खीर, गुलगुला
13अंबेडकर नगरबालूशाही, चाट, खजाना
14आजमगढ़तहरी, गाजर हलवा, लौंगलता
15बलियासत्तू, बाटी-चोखा
16मऊलिट्टी-चोखा, गोंठा की भेली
17बरेलीसेवइयां, बर्फी, छोले-भटूरे
18बदायूंखोआ मिठाई, पेड़ा
19पीलीभीतजलेबी, लस्सी, खोआ मिठाई
20शाहजहांपुरलौंग बर्फी, खुरचन, समोसे
21बस्तीठेकुआ, पूरी-सब्जी, गुड़
22संत कबीर नगरखोआ मिठाई, समोसा, पेड़ा
23सिद्धार्थनगरराम-कचौरी, मखाना, कालानमक चावल
24बांदासोहन हलवा, बालूशाही
25चित्रकूटमावा
26हमीरपुरदाल भरे, डुबरी फरा, महुआ बर्फी
27महोबादाल बाफला, तिलकुट, खजूर का गुड़
28गोड़ादही बड़ा, कचौड़ी
29बहराइचचमचम
30बलरामपुरनारियल बर्फी, कलाकंद, चाट
31श्रावस्तीइमरती
32गोरखपुरलिट्टी-चोखा, समोसे, बर्फी
33महाराजगंजमीठा समोसा, गुड़, लिट्टी-चोखा
34देवरियामालपूआ, दही, गुड़ जलेबी
35कुशीनगरकेला चिप्स, पेड़ा
36झांसीदाल बाफला, बालूशाही
37जालौनरसगुल्ला, गुझिया
38ललितपुरदूध हलवा, बाजरे की रोटी
39कानपुरसमोसा, लड्डू, मलाई मक्खन
40कानपुर देहातलस्सी, खाद्य तेल
41औरैयादेसी घी, दूध बर्फी, बालूशाही
42इटावासरसों उत्पाद, खीर मोहन
43फर्रुखाबाददालमोठ, भुने आलू
44कन्नौजगट्टा मिठाई, खोआ पेड़ा
45लखनऊचाट, मलाई मक्खन, रेवड़ी
46हरदोईआलू पूरी, लड्डू
47लखीमपुर खीरीकेला, गुड़, रसगुल्ले
48रायबरेलीमसाले
49सीतापुरमक्खन मलाई, समोसा, पेड़ा
50उन्नावकाला जामुन, कचौड़ी
51मेरठरेवड़ी, गजक, नानखटाई
52गाजियाबादसोया चाप, मिर्च अचार
53गौतम बुद्ध नगरकेक, बेकरी उत्पाद
54हापुड़पापड़
55बुलंदशहरकचौड़ी, खुरचन, पेड़ा
56बागपतबालूशाही, घेवर
57मिर्जापुरलाल पेड़ा, रसगुल्ला
58भदोहीदाल पीठा, ठेकुआ, रबड़ी
59सोनभद्रगुलाब जामुन
60मुरादाबाददाल
61रामपुरहल्दी हलवा
62अमरोहाआम पन्ना, सेव, लड्डू
63संभलसेवइया, गजक, सोनपापड़ी
64बिजनौरगजक, सिंघाड़ा कचौरी
65प्रयागराजसब्जी-कचौरी, समोसा
66फतेहपुरबेड़मी पूरी, सूतफेनी
67कौशांबीगुड़ मिठाई, चाट
68प्रतापगढ़आंवला उत्पाद, गुलाब जामुन
69वाराणसीलस्सी, बनारसी पान, मलइयो
70जौनपुरइमरती, एटमबम
71गाजीपुरमिर्च अचार, मटर चाट
72चंदौलीकाले चावल की खीर, लस्सी
73सहारनपुरशहद, चाट, घेवर
74मुजफ्फरनगरगुड़, टिक्की, पेड़ा
75शामलीगुड़ उत्पाद, चाट, मिठाई
Tags:
  • ODOC Scheme
  • Uttar Pradesh Food Culture
  • Taste of UP
  • UP Traditional Food
  • UP Cuisine
  • Agra Petha
  • Mathura Peda
  • Lucknow Malai Makkhan
  • UP Tourism
  • Traditional Dishes UP