Food Labels: पैकेट पर लिखे 'Natural' और 'Healthy' दावों की डॉक्टर ने बताई सच्चाई, खरीदने से पहले जान लें ये बातें

Mansi | Aug 03, 2026, 18:10 IST
Share

पैकेट बंद खाद्य पदार्थों पर दी गई जानकारी पर निर्भर न रहें। आवश्यक जानकारी जैसे सामग्री, कैलोरी, चीनी, नमक और वसा की मात्रा को ध्यान से पढ़ें। एआईआईएमएस (AIIMS) ने फूड लेबल पढ़ने का सुझाव दिया है, जिससे आप स्वस्थ विकल्प चुन सकें। यह आपके जीवनशैली को बेहतर बनाने और स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में सहायक है। सही भोजन का चयन करना भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।

पैकेटबंद खाद्य पदार्थ खरीदने से पहले उसकी पोषण संबंधी जानकारी (फूड लेबल) ध्यान से पढ़ें
पैकेटबंद खाद्य पदार्थ खरीदने से पहले उसकी पोषण संबंधी जानकारी (फूड लेबल) ध्यान से पढ़ें
आजकल बाज़ार में मिलने वाले पैकेट बंद खाद्य पदार्थों पर "नेचुरल ", "आर्गेनिक", "हाई प्रोटीन शुगर ", "नो एडेड " और "हेल्दी " जैसे कई दावे लिखे होते हैं। इन्हें देखकर लोग अक्सर यह मान लेते हैं कि उत्पाद सेहत के लिए अच्छा होगा। लेकिन केवल पैकेट पर लिखे इन दावों के आधार पर किसी खाद्य पदार्थ को स्वास्थ्यवर्धक मान लेना सही नहीं है।कई बार आकर्षक पैकेजिंग और बडे़-बड़े दावे लोगों को प्रभावित कर देते हैं, जबकि उत्पाद की वास्तविक जानकारी पैकेट के पीछे लिखी होती है। ऐसे में बिना पूरी जानकारी पढ़े कोई भी खाद्य पदार्थ खरीदना आपकी सेहत के लिए सही फैसला नहीं हो सकता।

हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने लोगों के लिए जारी एक एडवाइज़री में फूड लेबल को समझने और खरीदारी से पहले उसे ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। इसके अनुसार, सही जानकारी पढ़कर उपभोक्ता अपने और अपने परिवार के लिए बेहतर खाद्य विकल्प चुन सकते हैं। यह आदत न केवल स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाने में मदद करती है, बल्कि लंबे समय में कई जीवनशैली संबंधाी बीमारियों के जोखिम को भी कम करने में सहायक हो सकती हैं।

फूड लेबल पढ़ना क्यों है ज़रूरी?

एडवइज़री के अनुसार, किसी भी पैकेट बंद खाद्य पदार्थ की असली जानकारी उसके फूड लेबल में होती है। इसमें उत्पाद की सामग्री, कैलोरी, प्रोटीन, वसा, चीनी, नमक और फाइबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी जाती हैं। यही जानकारी बताती है कि उत्पाद में क्या है और वह आपकी ज़रूरत के हिसाब से कितना उपयुक्त है। फूड लेबल उपभोक्ताओं को यह समझने में मदद करता है कि वे जो उत्पाद खरीद रहे हैं, उसमें कौन-कौन से पोषक तत्व मौजूद है और उनकी मात्रा कितनी है। यह जानकारी अलग-अलग उम्र और स्वास्थ्य ज़रूरतों वाले लोगों के लिए सही विकल्प चुनने में मददगार होती है।

सिर्फ़ 'Natural' और 'Healthy' देखकर न करें भरोसा

पैकेट पर लिखे "नेचुरल ", "आर्गेनिक ", "हाई प्रोटीन ", "नो एडेड शुगर" और "हेल्दी " जैसे दावे आकर्षक ज़रूर लगते हैं, लेकिन ये किसी उत्पाद की पूरी तस्वीर नहीं बताते। इसलिए खरीदारी करते समय केवल सामने लिखे शब्दों पर नहीं, बल्कि पीछे दी गई Ingredients List और Nutrition Facts पर भी ध्यान देना चाहिए। कई बार किसी उत्पाद पर किए गए दावे केवल एक विशेष गुण को दर्शाते हैं, जबकि उसका कुल पोषण गुणवत्ता अलग हो सकती है। इसलिए एक दावे के अधार पर पूरे उत्पाद का अक्लन करना सही नहीं माना जाता।

फूड लेबल में किन बातों को ज़रूर देखें?

खाद्य पदार्थ खरीदते समय इन जानकारियों को पढ़ने की आदत डालें

  • Ingredients List: उत्पाद किन सामग्रियों से बना है।
  • Serving Size: पोषण संबंधी जानकारी कितनी मात्रा के लिए दी गई है।
  • Calories: एक सर्विंग से कितनी ऊर्जा मिलेगी
  • Protein: शरीर की वृद्धि और मांसपेशियों के लिए आवश्यक।
  • Fat: कुल वसा और सैचुरेटेड फ़ैट की मात्रा।
  • Sugar: अतिरिक्त चीनी कितनी है।
  • Sodium: नमक की मात्रा कितनी है।
  • Fibre: रेशे की मात्रा कितनी है।

डॉक्टर ने क्या दी सलाह?

गोरखपुर के डॉ. एस. के. पांडेय, एमबीबीएस, (ओंकार क्लिनिक) ने बताया, "अधिकांश लोग पैकेट के सामने लिखे 'नेचुरल ' या 'हेल्दी ' जैसे शब्द देखकर ही उत्पाद खरीद लेते हैं, जबकि सही जानकारी उसके पीछे दी गई सामग्री सूची और पोषण तालिका में होती है। किसी भी पैकेटबंद खाद्य पदार्थ को खरीदने से पहले उसकी चीनी, नमक, वसा, प्रोटीन और कैलोरी की मात्रा ज़रूर देखनी चाहिए। डॉक्टर बताते है कि बच्चों, बुज़ुर्गों और पहले से किसी बीमारी से जुझ रहें लोगों को पैकैट बंद खाद्य पदार्थ खरीदते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। नियमित रूप से फूड लेबल पढ़ने की आदत लंबे समय में बेहतर खानपान अपनाने में मदद करती है।

डॉ. एस. के. पांडेय
डॉ. एस. के. पांडेय

खरीदारी से पहले रखें इन बातों का ध्यान

एडवाइज़री में बताया गया है कि केवल सामने लिखे दावों पर भरोसा न करें। Ingredients List और Nutrition Facts ज़रूर पढ़ें। चीनी, नमक और सैचुरेटेड फ़ैट की मात्रा पर ध्यान दें। सर्विंग साइज़ देखकर ही पोषण संबंधी जानकारी समझें।अपनी उम्र और स्वास्थ्य के अनुसार खाद्य पदार्थ चुनें। यदि किसी जानकारी को समझने में कठिनाई हो, तो डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही उत्पाद का चयन करें। बिना जानकारी के केवल विज्ञापन, छूट या पैकेट की डिज़ाइन देखकर खरीदारी करने से बचें।

जागरूक बनें, सही विकल्प चुनें

सही जानकारी के आधार पर चुना गया भोजन न केवल बेहतर पोषण देता है, बल्कि कई जीवनशैली संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है। इसलिए अगली बार खरीदारी करते समय पैकेट के सामने लिखे दावों के साथ-साथ उसके पीछे दी गई जानकारी भी ज़रूर पढ़ें।बदलती जीवनशैली में पैकेटबंद खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में फूड लेबल को समझना भी उतना ही ज़रूरी हो गया है, जितना संतुलित और पौष्टिक भोजन का चुनाव करना। छोटी-सी यह आदत भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने और सही खानपान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Tags:
  • Food Label
  • Packaged Food
  • Nutrition Facts
  • Ingredients List
  • Healthy Eating
  • Food Safety
  • AIIMS
  • Sugar Content
  • Consumer Awareness
  • Balanced Diet