यूपी के कई ज़िलों के लिए ऑरेज और येलो अलर्ट जारी, इन ज़िलों में 60 किमी की रफ्तार से चल सकती है आंधी, ओले गिरने की भी संभावना

Gaon Connection | Apr 08, 2026, 18:40 IST
Share
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 9 अप्रैल की सुबह तक आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने को कहा गया है।
यूपी मौस​म अलर्ट
यूपी मौस​म अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों के लिए ऑरेज और येलो अलर्ट जारी किया है। जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 9 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अचानक बदलते रुख को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सहाल दी है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खराब मौसम को देखते हुए फसल की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं। खुले में रखी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें और तेज आंधी-बारिश के दौरान पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे खड़े होने से बचें। आइये जानते हैं कि किस ज़िले के लिए क्या अलर्ट जारी किया गया है।

ओलावृष्टि की संभावना इस क्षेत्र में अधिक है





मौसम विभाग के मुताबिक, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सम्भल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।

झोंकेदार हवा (गति 50-60 किमी/घंटा) की संभावना इस क्षेत्र में अधिक है



बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सम्भल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

झोंकेदार हवा (गति 30-40 किमी/घंटा) की संभावना इस क्षेत्र में अधिक है

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद एवं आसपास के इलाकों में।

मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना इस क्षेत्र में अधिक है

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सहारनपुर, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सम्भल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।
Tags:
  • UP weather alert
  • IMD warning Uttar Pradesh
  • thunderstorm alert India
  • hailstorm forecast UP
  • rain alert Uttar Pradesh
  • यूपी मौसम अलर्ट
  • आईएमडी चेतावनी उत्तर प्रदेश
  • आंधी बारिश चेतावनी
  • ओलावृष्टि अलर्ट यूपी