अंतरिक्ष में जाने का रिकॉर्ड बनाने वाले नासा वैज्ञानिक जॉन यंग का निधन

vineet bajpai | Jan 07, 2018, 17:05 IST
Share
Washington
अंतरिक्ष में जाने का रिकॉर्ड बनाने वाले नासा वैज्ञानिक जॉन यंग का निधन
वाशिंगटन (एएफपी)। अंतरिक्ष में छह बार जाने वाले, चंद्रमा की परिक्रमा करने वाले और इसके चट्टानी सतह पर चहल-कदमी करने वाले एक महान अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री का निधन हो गया है। यह जानकारी नासा ने दी है।

अंतरिक्ष एजेंसी ने ख़बर दी है कि वह 87 साल के थे और निमोनिया के कारण शुक्रवार देर रात उनका निधन हो गया। वह नासा स्पेस सेंटर से कुछ ही मिनटों की दूरी पर स्थित ह्यूस्टन के एक उपनगर में रहते थे। एजेंसी के प्रशासक रॉर्बट लिघटफुट ने एक बयान में बताया, ''नासा और दुनिया ने एक अग्रणी व्यक्ति को खो दिया है।'' बयान में कहा गया है, अगले मानवीय पडाव की ओर देखने के कारण हम उनकी उपलब्धियों पर आगे बढ़ेंगे।

यंग एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने जैमिनी, अपोलो से अंतरिक्ष में गये और अंतरिक्ष शटल कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और छह बार अंतरिक्ष में गये। नासा ने बताया कि एक बार उन्होंने अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय व्यतीत करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

Tags:
  • Washington
  • Space
  • Moon
  • हिंदी समाचार
  • समाचार
  • American astronauts
  • NASA Space Center
  • Jamini
  • Apollo
  • NASA scientist John Young