इन मज़दूरों को आठ घंटे में दो बार पानी मिलना भी है मुश्किल

Nidhi Jamwal | Apr 30, 2019, 06:54 IST

झारखण्ड। गिरिडीह जिले के तिसरो गांव में रहने वाले आदिवासियों की ज़िन्दगी माइका की खदानों पर निर्भर करती है। वे माइका चुनने के लिए खदानों में खुदाई करते हुए अंधेरी गुफाओं में जाने को मजबूर हैं। नीचे न तो रौशनी है, न ही पानी या भोजन की व्यवस्था। यहां तक कि हर बार पानी पीने के लिए भी उन्हें खदान से बाहर निकलना पड़ता है।

तोताराय कहते हैं कि हमारे यहां कोई काम नहीं है। ढीबरा चुनकर ही हम लोग खाते हैं। यहां केवल धान और मकई होता है। थोड़ा बहुत मकई होता है। ढीबरा चुनने के लिए कई जगह गड्ढे करने पड़ते हैं। कहीं गड्ढा किए तो 5-6 फीट में खत्म हो गया ढीबरा। कहीं गड्ढा किए तो 40 फीट भी हो जाता है। बस इस ही तरह जो है कि चलता है।

सरकार चाहे जो भी रही हो इन आदिवासियों की ज़िन्दगी यही है। इसमें कोई बदलाव नहीं आया। पुश्तों से माइका की खतरनाक खदानों में ये काम कर रहे हैं आदिवासी।

सवेरा से ही अशोक कुमार बताते हैं कि लोगों के पास कोई और विकल्प ही नहीं है। उन खदानों में लोगों की ज़िन्दगी को खतरा है लेकिन पेट की भूख के लिए वो काम करने को बाध्य हैं। हर साल बारिश कम होती जा रही है। गांव में पानी का कोई साधन नहीं है तो पानी की स्थिति बिगड़ती जा रही है।

Tags:
  • Jharkhand
  • Mine workers
  • Conditions
  • Mica