केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने सिपाही (टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर) भर्ती 2026 के तहत बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 9,195 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 से 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर बन सकती है।
कौन कर सकता है आवेदन? (योग्यता और पात्रता)
- इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
- 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं
- कुछ पदों के लिए ITI या संबंधित ट्रेड में अनुभव जरूरी है
- ड्राइवर पद के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य
उम्र सीमा (Age Limit)
- ड्राइवर पद: 21 से 27 वर्ष
- अन्य पद: 18 से 23 वर्ष
(आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी, आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी)
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- सामान्य / OBC / EWS: ₹100
- SC / ST / सभी महिला उम्मीदवार: निशुल्क
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के जरिए होगा:
- CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
- PET / PST (शारीरिक परीक्षण)
- ट्रेड टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
फिजिकल योग्यता (Physical Eligibility)
| श्रेणी | पुरुष | महिला |
|---|
| ऊंचाई (UR/OBC/SC/EWS) | 170 सेमी | 157 सेमी |
| ऊंचाई (ST) | 162.5 सेमी | 150 सेमी |
| छाती (पुरुष) | 80-85 सेमी | लागू नहीं |
पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल
| पद का नाम | पुरुष | महिला |
|---|
| ड्राइवर | 3176 | --- |
| मोटर मैकेनिक | 739 | --- |
| माली | 141 | 01 |
| बढ़ई | 123 | --- |
| दर्जी | 195 | 02 |
| ब्रास बैंड | 157 | 18 |
| पाइप बैंड | 32 | 16 |
| बिगुलर | 1263 | 11 |
| नाई | 231 | --- |
| हेयर ड्रेसर | --- | 03 |
| पेंटर | 83 | 01 |
| कुक | 1426 | --- |
| मोची | 118 | --- |
| सफाई कर्मचारी | 547 | --- |
| वाटर कैरियर | 502 | 27 |
| धोबी | 363 | --- |
| राजमिस्त्री | 13 | --- |
| इलेक्ट्रिशियन | 07 | --- |
| कुल | 9116 | 79 |
वेतन (Salary)
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 (₹21,700 से ₹69,100) के अनुसार वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार CRPF की आधिकारिक वेबसाइट पर rect.crpf.gov.in जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सही भरना जरूरी है।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 19 मई 2026
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 19 मई 2026
परीक्षा से जुड़ी खास बातें
- आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे
- परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा में होगी
- एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे, उम्मीदवारों को वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा
- हर चरण में एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा