NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा

Umang | May 15, 2026, 10:05 IST
Share
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2026 की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया है। यह परीक्षा 21 जून 2026 को रविवार को होगी। पेपर लीक होने के कारण पुरानी परीक्षा रद्द कर दी गई थी। छात्र केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन पर ही भरोसा करें। किसी भी अफवाह से सावधान रहें।
NEET UG 2026,
NEET UG 2026,
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। एजेंसी ने बताया कि भारत सरकार की मंजूरी के बाद अब NEET UG 2026 की री-एग्जाम परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। NTA ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें। दरअसल पेपर लीक होने के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) ने इसे रद्द कर दिया है। परीक्षा इसी महीने 3 मई को हुई थी और कुछ दिन बाद ही पेपर लीक की घटना सामने आ गई थी। सोशल मीडिया या अन्य अनधिकृत प्लेटफॉर्म पर फैल रही अफवाहों से सावधान रहने को कहा गया है। एजेंसी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक परीक्षा से संबंधित अपडेट NTA की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किए जाएंगे।

NTA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर


किसी भी जानकारी या सहायता के लिए उम्मीदवार NTA की आधिकारिक ईमेल आईडी और हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। NTA ने कहा है कि उम्मीदवार नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई सूचना से अपडेट रह सकें।

  • ईमेल: [neet-ug@nta.ac.in](mailto:neet-ug@nta.ac.in)
  • हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 / 011-69227700

दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन नहीं

एजेंसी ने अपने बयान में यह भी माना कि परीक्षा दोबारा कराने से छात्रों और उनके परिवारों को असुविधा होगी, लेकिन NTA का कहना है कि अगर यह फैसला नहीं लिया जाता तो राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली पर लोगों का भरोसा और ज्यादा कमजोर हो सकता था। इसलिए छात्रों के हित और परीक्षा की पारदर्शिता को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। मई 2026 परीक्षा चक्र में जो रजिस्ट्रेशन डेटा, परीक्षा केंद्र और उम्मीदवारों की जानकारी दर्ज है, वही नई परीक्षा में मान्य रहेगी। NTA ने साफ किया है कि छात्रों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा और पहले जमा की गई फीस वापस कर दी जाएगी।
Tags:
  • NEET UG 2026 Re-exam Date
  • नीट यूजी 2026 री-एग्जाम
  • NTA NEET UG 2026
  • एनटीए नीट यूजी 2026
  • NEET UG 2026
  • NTA NEET update
  • NEET 21 June exam
  • NEET latest news
  • NEET students update
  • NTA helpline number