आज का हर्बल नुस्खा: दिल की बीमारी में कारगर है अदरक
डॉ दीपक आचार्य | Sept 16, 2016, 16:07 IST
आज का हर्बल नुस्खा: दिल की बीमारी में कारगर है अदरक
अनेक आधुनिक रिसर्च परिणाम बताते हैं कि अदरक हृदय के लिए भी एक महत्वपूर्ण औषधि है। क्लीनिकल अध्ययन से प्राप्त परिणामों पर गौर करा जाए तो जानकारी मिलती है कि प्रतिदिन मात्र 5 ग्राम सूखे अदरक का सेवन यकृत में ट्राइग्लिसराइड और एलडीएल (बुरा) कोलेस्ट्रोल के उत्पादन को कम करने में सहायक होता है। अदरक हार्ट अटैक होने से बचाने में भी मदद करता है क्यूंकि यह ब्लड प्लेटलेट्स के जमाव और आपस में चिपकने की प्रक्रिया को रोकता है ब्लड प्लेटलेट्स का जमा होना वास्तव में हार्ट अटेक या हृदयाघात का कारण बनता है।