आज का हर्बल नुस्खा: हटाएं आंखो के आस-पास होने वाले काले धब्बे

डॉ दीपक आचार्य | Sep 16, 2016, 16:06 IST
India
आंखो के आस-पास होने वाले काले धब्बे (डार्क सर्कल्स) को हटाने के हर्बल नुस्खे के बारे में बता रहे हैं हमारे हर्बल आचार्य डॉ. दीपक आचार्य। आंखो के आस-पास के काले धब्बे (डार्क सर्कल्स) ठीक करने के लिए सेमल के कांटों को कुचल लिया जाए और चूर्ण तैयार किया जाए। आधा चम्मच चूर्ण को 5 मिली कच्चे दूध में मिला दें और डार्क सर्कल वाले हिस्सों पर आधे घंटे के लिए लेपित कर दें, आधे घंटे बाद साफ पानी से धो लें, दिन में दो बार पूरे एक महिने तक दोहराएं। एक महीने के अंदर ही समस्या का पूरा निदान हो जाएगा, स्वदेशी वनवासियों का ज्ञान है आजमाकर देखें।


Tags:
  • India

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.