आज का हर्बल नुस्खा: वजन घटाने के लिए आजमाएं ये नुस्खा
डॉ दीपक आचार्य | Sep 16, 2016, 16:05 IST
आज का हर्बल नुस्खा: वजन घटाने के लिए आजमाएं ये नुस्खा
बेर की पत्तियों से वजन घटने के हर्बल नुस्खे के बारे में बता रहे हैं हमारे हर्बल आचार्य डॉ. दीपक आचार्य।बेर की मुठ्ठीभर ताजा हरी पत्तियों को बारीक काट लीजिए। एक कप पानी में रात भर डुबोकर रखिये। सुबह इसे छानकर पानी को पी लीजिए, रोज सुबह इसे दोहराएं। कोशिश करके देखें सिर्फ एक महीना। कई लोगों का वजन घटाने में इस नुस्खे ने मदद की है। वैसे भी सीरम लिपिड प्रोफाइल को मैनेज करने के लिए इन पत्तियों के प्रभाव को आधुनिक विज्ञान भी पुष्टि करता है। शायद आपके भी काम आ जाए ये फ़ार्मुला। देश का अपना ज्ञान है, आजमाने में बुराई क्या।