आज का हर्बल नुस्खा: वजन कम करना है तो खाएं लोबिया

डॉ दीपक आचार्य | Sep 16, 2016, 16:07 IST
Share
India
आज का हर्बल नुस्खा: वजन कम करना है तो खाएं लोबिया
अगर आप बढ़ते वज़न से परेशान हैं लोबिया आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है। लोबिया में अपेक्षाकृत कम कैलोरी पाई जाती है। इस वजह से शरीर का वजन कम करने वालों के लिए ये बेहद अहम माना जाता है। इसमें जबरदस्त मात्रा में डाइटरी फाइबर भी पाए जाते हैं जो आपके पाचन और पेट सफाई का ख्याल रखने के साथ ही भूख कम करने का भी काम करते हैं। कम तेल में पकी लोबिया की अधपकी सब्जी को अपने रोज़ाना आहार में शामिल करें।

Tags:
  • India