Health Tips: चिया सीड्स खाने से पहले ये जान लें वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Gaon Connection | Jan 28, 2026, 17:20 IST
चिया सीड्स आजकल बहुत लोकप्रिय हो गए हैं। ये छोटे-छोटे बीज सेहत के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये हर किसी के लिए ये सुरक्षित नहीं हैं? कुछ लोगों के लिए ये ख़तरनाक भी हो सकते हैं। डायटीशियन नेहा मोहन सिन्हा कहती हैं, "चिया सीड्स वैसे तो काफ़ी फायदेमंद होते हैं लेकिन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं, यहां तक कि जानलेवा भी हो सकते हैं।"
चिया सीड्स सचमुच बहुत फायदेमंद हैं, लेकिन हर चीज हर किसी के लिए सही नहीं होती।
चिया सीड्स क्या हैं?
चिया सीड्स में दो तरह के फाइबर होते हैं। पहला है घुलनशील फाइबर। नेहा मोहन आगे कहती हैं, "सॉल्युबल फाइबर्स आपके पेट में जा कर पानी के साथ मिलकर एक जेल फॉर्म कर लेता है जो कि डाइजेशन के प्रोसेस को स्लो कर देता है और शुगर का स्पाइक होने से रोकता है।"
जब चिया सीड्स पानी में मिलते हैं तो वो फूल जाते हैं और जेल जैसे बन जाते हैं। यह जेल पेट में धीरे-धीरे पचता है। इससे शुगर अचानक नहीं बढ़ती। मधुमेह के मरीजों के लिए यह बहुत अच्छा है। साथ ही, पेट देर तक भरा रहता है तो भूख कम लगती है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
दूसरा होता है अघुलनशील फाइबर। नेहा मोहन बताती हैं, "इसके इनसॉल्युबल फाइबर्स आपके स्टूल के बल्क को बढ़ाते हैं और उससे कब्ज़ जैसी बीमारी से आप दूर रहते हैं।" यह फाइबर पेट साफ रखता है और कब्ज की समस्या नहीं होने देता।
चिया सीड्स के और भी फायदे
किन लोगों को चिया सीड्स नहीं खाने चाहिए?
पहला - लो ब्लड प्रेशर वाले लोग
दूसरा - खून पतला करने की दवा लेने वाले
तीसरा - कम पानी पीने वाले लोग
चिया सीड्स बहुत सारा पानी सोख लेते हैं। अगर आप कम पानी पीते हैं तो ये बीज आपके शरीर से ही पानी खींच लेंगे। इससे पेट में गैस, सूजन और एसिडिटी हो सकती है।
चौथा - किडनी की बीमारी वाले मरीज
चिया सीड्स कैसे खाएं?
चिया सीड्स को स्मूदी में मिला सकते हैं, दही के साथ खा सकते हैं, या सलाद पर छिड़क सकते हैं।
चिया सीड्स सचमुच बहुत फायदेमंद हैं, लेकिन हर चीज हर किसी के लिए सही नहीं होती। डायटीशियन नेहा मोहन सिन्हा की सलाह याद रखें। अगर आपको लो ब्लड प्रेशर, किडनी की समस्या है, खून पतला करने की दवा लेते हैं, या पानी कम पीते हैं, तो चिया सीड्स से दूर रहें। बाकी लोग इसे सही तरीके से खाकर इसके फायदे उठा सकते हैं। कोई भी नया खाना शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर या डायटीशियन से सलाह जरूर लें।