सिर दर्द से परेशान हैं, अदरक कर सकती है दर्द को छूमंतर, ये है तरीका : Herbal Acharya
डॉ दीपक आचार्य | Sept 14, 2017, 16:24 IST
आज की दौड़भाग और आपधापी वाली जिंदगी में अक्सर लोगों को सिर दर्द हो जाता है। समस्या तब और बढ़ जाती है जब ये रोज का सिलसिला हो जाता है। जिसके बाद लोग पेनकिलर (दर्द निवारक दवाएं) लेना शुरु कर देते हैं, उस वक्त तो दर्द से आराम मिल जाता है लेकिन उसके कई दुष्प्रभाव होते हैं। इसलिए डॉ. दीपक आचार्य देसी जड़ी बूटियों के इस्तेमाल की सलाह देते हैं। अदरक इसमें काफी असरकार हैं।
अदरक के 3-4 ग्राम के टुकड़े को कुचलकर उसके रस को माथे पर लगाएं और ये सिलसिला 2-3 घंटे पर दिन में कई बार करें। अगर आप कुछ दिनों तक ऐसा तक आप ये कर पाते हैं तो आप को इससे आराम मिल जाएगा।
गांव कनेक्शऩ पर पढ़िए रोज एक टिप्स