आज की हर्बल टिप्स : जोड़ों के दर्द से आराम दिलाएगा अदरक का पेस्ट, ऐसे करें इस्तेमाल

डॉ दीपक आचार्य | Sep 16, 2017, 12:57 IST
Share
home remedies
आज की हर्बल टिप्स : जोड़ों के दर्द से आराम दिलाएगा अदरक का पेस्ट
अपने पाठकों के लिए गांव कनेक्शन रोज लेकर आता है हेल्थ टिप्स। गुजरात में रहने वाले हर्बल आचार्य यानी डॉ. दीपक आचार्य रोजाना एक वीडियो के जरिए आपको जड़ी-बूटियों, देसी फल और सब्जियों से जुड़े हिंदुस्तानी वनवासियों के पारंपारिक नुस्खें बताएंगे जो आप के लिए काफी यूजफुल हो सकते हैं।
गांव कनेक्शन पर रोजाना एक हर्बल टिप्स। अगर आपके जोड़ों में दर्द होता है तो अदरक का लेप आराम दे सकता है। 5-6 ग्राम अदरक के टुकड़े में करीब 2 चुटकी पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाने वाला कर्पूर मिलाइए और लेप बना लीजिए। उसे जोड़ों पर लगाइए। खासकर अगर रात को सोते वक्त लगाएं और सुबह धुल दें। 2-3 हफ्ते ऐसा लगातार करने से आप को आराम जरुर मिलेगा। नीचे वीडियो में देखिए आज की हर्बल टिप्स

संबंधित ख़बरें.

Tags:
  • home remedies
  • जोड़ों का दर्द
  • Joint Pain
  • sehat connection
  • dr.deepak acharya
  • Herbal tips
  • हर्बल टिप्स
  • Usefull herbal tips
  • अदरक