जिले के किसानों को समय से मिलेगा बीज और पानी : डीएम

Ishtyak Khan | Jun 16, 2017, 00:06 IST
agriculture
स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

औरैया। चौ.विशम्भर सिंह भारतीय इंटर कालेज में चल रहे कृषि मेले का डीएम ने अवलोकन कर किसानों की समस्याए सुनी। डीएम ने किसानों से कहा,“ अब समय से बीज और पानी दिया जाएगा। अगर किसानों को कोई समस्या है तो वह अगवत कराएं उनकी समस्या का समाधान वह स्वयं करेंगे।”

जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर शहर के चौ.विश्म्भर सिंह भारतीय इंटर कालेज में खरीफ की फसल को लेकर गोष्ठी के साथ किसान मेले का आयोजन किया गया। किसान मेले का जिलाधिकारी जय प्रकाश ने पहुंच कर अवलोकन किया। कृषि विभाग द्वारा स्टाल लगाकर हरी सब्जियां लगाई गई। इसके अलावा खाद, बीज, कीटनाशक, फूल, जैविक खाद के स्टाल लगाए गए। किसान मेले में जिले के प्रत्येक विभाग का स्टाल लगाकर किसानों को जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के स्टालों की गहतना से जांच-पड़ताल की। स्टाल पर लगी हरी सब्जियों के बारे में कृषि वैज्ञानिकों से भी वार्ता की। मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने किसान गोष्ठी को संबोधित किया।

डीएम ने किसानों से कहा,“ अगर किसी को कोई समस्या हो तो बताए। इस पर किसानों ने एक आवाज में कहा कि समय से माइनरों में पानी न छोड़े जाने से परेशानी हो रही है। इस पर डीएम ने कहा कि आदेश कर दिया गया है जल्द माइनरों में पानी आ जाएगा। इसके अलावा अगर किसी किसान को कोई समस्या हो तो वह उनको फोन करके भी बता सकता है।”

राजकीय बीज भंडारों पर धान और मक्का का बीज वितरित किया जा रहा है किसान बीज लेकर बुआई शुरू कर दें। गोष्ठी में उप कृषि निदेशक विजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह के अलावा कृषि वैज्ञानिक मौजूद रहे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • agriculture
  • Swayam Project
  • farmer
  • Auraiya district
  • hindi samachar

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.