InternationalYogaDay 2017 : योग दिवस पर स्टेडियम में बच्चों से लेकर बड़ों ने लिया भाग

Ishtiyak KhanIshtiyak Khan   21 Jun 2017 6:25 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
InternationalYogaDay 2017 :  योग दिवस पर स्टेडियम में बच्चों से लेकर बड़ों ने लिया भागस्टेडियम में हुआ विश्व योग दिवस का अायोजन।

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

औरैया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तिलक महाविद्य़ालय के स्टेडियम में सैंकड़ों की संख्या में लोग सुबह छह बजे से पहुंचना शुरू हो गए। सात बजे शुरू हुआ योग आठ बजे खत्म हुआ। योग में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों ने जमकर पसीना बहाया। डीएम ने योग में प्रतिभाग कर रहे लोगों से कहा कि अगर शरीर को फुर्तीला और इनरजेटिक रखना है तो योग करना बहुत जरूरी है।

जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर शहर के बीचो-बीच बने तिलक स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। योग दिवस पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और सरकारी कार्यालयों के द्वारा संपन्न हुआ। योग में पूरे जिले से आए तकरीबन एक हजार लोगों ने प्रतिभाग किया। योग शिक्षक डा. सर्वेश आर्य ने सबसे पहले लंबी सांस खींचने और उसे बाद में धीरे-धीरे छोडने के लिए कहा। इसके बाद दो अंगुली आंखो पर रखकर आंखो का योग कराया।

ये भी पढ़ें : तस्वीरों में देखिए #InternationalYogaDay पर पीएम नरेंद्र मोदी का अंदाज़

डीएम जय प्रकाश सागर ने योग दिवस पर आए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग करने से शरीर में प्रत्येक समय फुर्ती रहती है। योग करने वाले को साधारणतया बीमारी जल्दी नहीं लगती है। वह सदैव बीमारियों से दूर रहता है। योग करने से शरीर मजबूत रहेगा तभी देश सेवा कर सकोगे। सभी लोग अपने जीवन में योग को महत्व दें और प्रतिदिन योग अपने घरों में करे।

महिला समाख्या ने भी लिया भाग

योग दिवस पर स्टेडियम में चल रहे योग में महिला समाख्या की महिलाओं ने भी अपना प्रतिभाग किया। महिला समाख्या की लगभग दो सैंकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। जेआरपी किशना ने योग के बारे में महिलाओं को बताया और उन्हें प्रैक्टिस करके दिखाया भी। इसके बाद सभी महिलाओं ने एक साथ होकर पुरूषों के साथ योग किया। स्टेडियम में महिलाओं का भी प्रतिभाग काफी सराहनीय रहा। डीएम ने महिलाओं का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

सातों ब्लॉकों में मनाया गया योग

शहर में योग दिवस जहां मनाया गया है वहीं पूरे जिले के सातों ब्लाका में भी मनाया गया। अजीतमल, अछल्दा, भाग्यनगर, सहार, बिधूना, एरवाकटरा के साथ औरैया के ब्लाक में योग मनाया गया। सभी खंड विकास अधिकारियों ने अपने कर्मचारियों को योग के बारे में बताया और प्रत्येक दिन योग करने का वचन भी दिलाया।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.