यूपी के किसानों के लिए राहत की खबर

Divendra Singh | Jan 11, 2019, 09:20 IST
#यूरिया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में यूरिया के दामों में कमी की है। सरकार ने उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक गैस पर अतिरिक्त मूल्य वर्धित कर (वैट) को वापस ले लिया है। इसकी वजह से यूरिया का दाम बढ़ गया था। अब सरकार ने इसे वापस लेने का फैसला किया है।

12 जनवरी, 2019 से यूरिया के दाम घट जाएंगे। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसान हित में लिए गए इस निर्णय से अब यूरिया की 45 किलो की बोरी 266.50 रुपए पर किसानों को उपलब्ध हो सकेगी। अभी इसकी कीमत 299 रुपए है। इसी तरह यूरिया की 50 किलो की बोरी का दाम 330.50 रुपए से घटकर 295 रुपए पर आ जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए संकल्पबद्ध है और इसके लिए लगातार प्रयासरत हैं। यह नर्णिय उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश के किसान कई वर्षों से उत्तर प्रदेश में अन्य प्रदेशों की दरों पर ही यूरिया उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे।

इनपुट - भाषा

Tags:
  • यूरिया
  • Urea

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.