Gaon Bazaar Ep 08 : गोदाम में रखी फसल पर 50 लाख लोन! जानिए Warehouse Receipt Financing क्या है?
क्या आपको खेती के लिए पैसों की ज़रूरत है, लेकिन मंडी में फसल का भाव कम होने की वजह से फसल बेचना नहीं चाहते? ऐसे में Warehouse Receipt Financing (वेयरहाउस रसीद पर लोन) किसानों के लिए एक बड़ा सहारा बन सकता है।Warehouse Receipt Financing (WRF) में किसान अपनी फसल को मान्यता प्राप्त वेयरहाउस में जमा करके उसके बदले मिली वेयरहाउस रसीद के आधार पर बैंक से लोन ले सकता है। इससे किसान को फसल तुरंत बेचने की मजबूरी नहीं रहती और बेहतर दाम मिलने तक इंतज़ार कर सकता है। यह व्यवस्था किसानों को वर्किंग कैपिटल उपलब्ध कराती है और वैज्ञानिक भंडारण से फसल की गुणवत्ता भी बनी रहती है। भारत में इस प्रणाली का नियमन WDRA (Warehouse Development and Regulatory Authority) करता है।
