पहली नज़र में लगेगी एकदम असली...हूबहू तस्वीर जैसी चिड़िया
पहली नज़र में लगेगी एकदम असली... उज्जैन के कलाकार त्रिलोक ठाकुर सिर्फ एक तस्वीर के आधार पर ऐसी चिड़िया बनाकर तैयार करते हैं, जिन्हें देखकर असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है। उनकी बनाई हर चिड़िया रंग, आकार और बारीकियों के साथ इतनी जीवंत दिखती है कि पहली नजर में बिल्कुल असली लगती है। जानिए उनकी इस अनोखी कला और उसे बनाने की खास तकनीक के बारे में।
