ग्रामीण क्रिएटर्स को सरकार देगी ₹5 लाख तक इनाम
देश के अलग-अलग जिलों में छिपी संस्कृति, विरासत, पर्यटन और स्थानीय पहचान को डिजिटल दुनिया तक पहुँचाने के लिए केंद्र सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 'जेम्स ऑफ इंडिया (Gems of India) चैलेंज' के पायलट चरण की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के उभरते डिजिटल क्रिएटर्स को ऐसा मंच देना है, जहाँ वे अपने जिले की खासियत को वीडियो के माध्यम से देश और दुनिया के सामने पेश कर सकें।
