Gaon Bazaar Ep 08 : गोदाम में रखी फसल पर 50 लाख लोन! जानिए Warehouse Receipt Financing क्या है?

Jul 15, 2026, 16:34 IST
Share

क्या आपको खेती के लिए पैसों की ज़रूरत है, लेकिन मंडी में फसल का भाव कम होने की वजह से फसल बेचना नहीं चाहते? ऐसे में Warehouse Receipt Financing (वेयरहाउस रसीद पर लोन) किसानों के लिए एक बड़ा सहारा बन सकता है।इस वीडियो में आसान भाषा में जानिए कि सरकारी या WDRA से मान्यता प्राप्त गोदाम में रखी फसल के आधार पर बिना फसल बेचे बैंक से लोन कैसे लिया जा सकता है। साथ ही समझिए कि बैंक कितना लोन देता है, 75% लोन और 25% मार्जिन का नियम क्या है, किन फसलों पर यह सुविधा मिलती है, कौन-कौन इसका लाभ उठा सकता है, किन दस्तावेज़ों की ज़रूरत होती है, ब्याज दर कितनी होती है और लोन चुकाने की समय सीमा क्या है।अगर आप किसान हैं या खेती से जुड़े हैं, तो यह जानकारी आपको मजबूरी में कम दाम पर फसल बेचने से बचा सकती है और अगली फसल की तैयारी के लिए समय पर पैसा जुटाने में मदद कर सकती है।

Tags:
  • Warehouse Receipt Financing
  • Farmer Loan
  • Agricultural Loan
  • Crop Loan
  • Farm Finance
  • वेयरहाउस रसीद पर लोन
  • Loan against stored crops
  • Agricultural finance
  • Farmer loans
  • WDRA recognized warehouses