23 दिसम्बर को होगा 'किसान बचाओं सप्ताह' का आयोजन

Update: 2015-12-22 05:30 GMT
गाँव कनेक्शन

लखनऊ। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व  किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन के मौके पर 'किसान बचाओं सप्ताह' का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने दी।

आगामी 23 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर सुबह नौ बजे उनकी प्रतिमा के सम्मुख हवन पूजन का कार्यक्रम होगा, उसके बाद 10 बजे विधान भवन स्थित चौधरी साहब की प्रतिमा पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता माल्यार्पण करेंगे। साथ ही लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ मरीजों व असहायों में फल और कम्बल वितरित करेंगे। 

मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि आज देश और प्रदेश में साम्प्रदायिकता, भ्रष्टाचार और जातिवाद राजनीति व  मंहगाई अपने चरम पर है। किसान बिजली, पानी, खाद, बीज और अपने उत्पाद का लाभकारी मूल्य न मिलने के कारण भुखमरी के कगार पर हैंइसलिए 24 से 28 दिसम्बर तक राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता किसानों, मजदूरों, अकलियतों तथा समाज के पिछड़े वर्गों के लोगों के बीच जा और चौधरी चरण सिंह की नीतियों तथा विचारों के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ाने का काम करेंगे। 

Similar News