सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बॉर्डर पर कई जगह सीज़ फायर

Update: 2019-02-26 12:57 GMT

लखनऊ। पुलवामा हमले के 12 दिन बाद 26 फरवरी की सुबह भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान आधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की। स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने जवाबी हमला करते हुए जम्मू और कश्मीर में सीज़ फायर की। न्यूज़ एजेन्सी एएनआई के मुताबिक पाकिस्तान ने शाम 5:30 बजे कृष्णा घाटी में सीज़ फायर उल्लंघन किया। इससे पहले राजौरी जिले के नौशेरा और जम्मू जिले के अखनूर इलाकों में भी सीज़ फायर उल्लंघन हुआ।   

भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान आधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की। विदेश सचिव विजय गोखले ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि ये हमला आतंकवादियों पर था। उन्होंने कहा कि सिर्फ जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

ये भी पढ़ें - पहली सर्जिकल स्ट्राइक पर मांगे थे सबूत, इस बार विपक्ष ने किया स्वागत

Similar News