पश्चिम बंगाल स्थानीय निकाय चुनाव 2017: शुरुआती रुझान में बहुत आगे है तृणमूल कांग्रेस 

Update: 2017-08-17 14:02 GMT
ममता बनर्जी

कोलकाता (भाषा)। पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस सात स्थानीय निकाय चुनावों के लिए आज हो रही मतगणना में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रही है। इन शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदान 13 अगस्त को हुआ था।

इन सात शहरी स्थानीय निकायों में पांच नगर निगम हैं, पूर्वी मिदनापुर जिले के पांसकुडा और हल्दिया, बीरभूम जिले में नलहाटी, दक्षिण दिनाजपुर में बुनियादपुर और जलपाईगुडी जिले में धुपगुडी। इनके अलावा वर्धमान जिले के दुर्गापुर नगरपालिका परिषद् और नदिया एक अधिसूचित निकाय कूपर्स कैंप अधिसूचित निकाय। इन सभी के लिए मतदान 13 अगस्त को हुआ था।

आज सुबह आठ बजे शुुरू हुई गिनती में धुपगुडी में आठ वार्ड में तृणमूल कांग्रेस जबकि दो वार्ड में भाजपा आगे हैं, स्थानीय निकाय में कुल 16 वार्ड हैं। बुनियादपुर के 14 वार्ड में से तृणमूल कांग्रेस 10 पर आगे चल रही है जबकि एक पर भाजपा आगे है।

नलहाटी के कुल 16 वार्ड में से आठ पर तृणमूल कांग्रेस बढत बनाए हुए है जबकि एक पर वाम मोर्चा आगे है।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

तृणमूल कांग्रेस नेता और राज्य के परिवहन मंत्री सुवेन्दु अधिकारी के गढ हल्दिया के 29 वार्ड में से 10 पर तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है. जबकि भाजपा दो वार्ड में और वाम मोर्चा एक वार्ड में आगे हैं। 18 सदस्यों वाले पांसकुडा में तृणमूल कांग्रेस सात सीटों पर बढत बनाए हुए है जबकि दो पर वाम मोर्चा और एक पर भाजपा आगे है।

दुर्गापुर में भी तृणमूल कांग्रेस 10 वार्ड में आगे चल रही है.यहां कुल 43 वार्ड हैं। कूपर्स कैंप के 12 वार्ड में से आठ में तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है।

Similar News