गाँव में चूल्‍हा-चौका करने वाली महिलाओं की कुश्ती देखी है आपने? जहाँ पुरुषों का प्रवेश वर्जित है

Update: 2017-07-29 21:02 GMT
कुश्ती लड़तीं महिलाएं। (सभी फोटो विनय गुप्ता)

लखनऊ। यूपी में एक ऐसा भी गाँव हैं जहां महिलाएँ कुश्‍ती लड़ती हैं। यही नहीं यहां पुरुषों का आना सख्‍त मना है। लखनऊ के अहिमामऊ में हर साल नागपंचमी पर मेले का आयोजन किया जाता है। यह मेला कई दिनों तक चलता है।

इस दौरान गाँव की महिलाएँ यहाँ कुश्ती का अयोजन भी करती हैं। इसे 'हापा' कहा जाता है। महिलाओं के बीच दंगल की प्रथा पिछले कई सालों से चली आ रही है। पूजा-पाठ के अलावा महिलाएं मैदान में एक-दूसरे को ललकारती हैं। 'हापा' के दौरान सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल भी लगाया जाता है।

गाँव में चूल्‍हा-चौका करने वाली महिलाओं का 'हापा' में बिल्‍कुल अलग ही रंग दिखता है। एक-दूसरे को ललकारना और पूरे जोश के साथ दंगल करना। सच में इनका जोश यहां देखते ही बनता है। सबसे खास बात यह है कि इस दंगल में पुरुषों का आना मना रहता है।

Similar News

The Memory Pillars