बताइए कौन सा आम होता है सबसे अच्छा

आम महोत्सव में दशहरी, रोशनआरा, चौसा, लंगड़ा, समरबहिश्त चौसा, नीलम, सुवर्ण रेखा, बंगनपल्ली, पैरी, मलगोवा, मल्लिका, अल्फांसो, आम्रपाली, सफेदा सहित करीब 700 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

Update: 2018-06-23 08:36 GMT

उत्तर प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आम की उन्नत खेती करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया।

इस बार आम महोत्सव में दशहरी, रोशनआरा, चौसा, लंगड़ा, समरबहिश्त चौसा, नीलम, सुवर्ण रेखा, बंगनपल्ली, पैरी, मलगोवा, मल्लिका, अल्फांसो, आम्रपाली, सफेदा सहित करीब 700 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। आम महोत्सव का उद्देश्य आम जनता को उत्तर प्रदेश में पैदा होने वाली आम की सैकड़ों प्रजातियों से परिचय करवाना है।

देश में सबसे ज्यादा आम का उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है। यूपी में लगभग 2.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम के बाग हैं। जिसमें लगभग 40 से 45 लाख मीट्रिक टन आम की पैदावार होती है। देश के कुल आम उत्पादन का 23 प्रतिशत यूपी में होता है।



 



 


 







 



 




 



 


 












 


 




इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आम की उन्नत खेती करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया


 

महोत्सव में प्रदेश के सैकड़ों किसान शामिल हुए उन्हें वैज्ञानिकों ने उन्नत तरीके से आम की खेती की जानकारी भी दी



 






Similar News

The Memory Pillars