पढ़िए बेबाक, बनिए बेबाक

Update: 2015-12-30 05:30 GMT
गाँव कनेक्शन

नए साल के मौके पर आज कंचन पंत की किताब 'बेबाक' का प्रोमो लांच कर दिया गया है। याद शहर मंडली के साथ लगातार कई वर्षों से जुड़ीं कंचन पंत की लिखी किताब बेबाक का शुभारंभ 2 दिसम्बर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाँव कनेक्शन के स्वयं अवार्ड्स  के दौरान किया था। बेबाक उन लड़कियों की कहानी है, जो आम होकर भी कुछ खास हैं। इन कहानियों में हर लड़की खुद को देखती है और इसकी कहानी को अपने आप से जोड़ती है। 

Similar News