पंजाब चुनाव : अमरिंदर के पास 48 करोड़ की संपत्ति

Update: 2017-01-17 22:35 GMT
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह।

चंडीगढ़ (भाषा)। पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने आज 48.29 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की जिसमें उनका दुबई स्थित आवासीय फ्लैट, पटियाला में उनका पैतृक मोतीबाग पैलेस, स्वर्ण आभूषण तथा हीरे आदि शामिल हैं।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री 74 वर्षीय अमरिंदर द्वारा घोषित संपत्तियों का कुल मूल्य उनके द्वारा वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान घोषित संपत्तियों के मूल्य से 40 फीसदी कम है। अमरिंदर पूर्व सैन्य प्रमुख जनरल जेजे सिंह के खिलाफ पटियाला (शहरी) सीट से खड़े होंगे। वह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ लांबी सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पत्नी पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर की संपत्तियों समेत कुल 86.33 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की थी।

पटियाला में आज निर्वाचन अधिकारी के पास जमा किए गए हलफनामे में अमरिंदर ने अपनी चल और अचल संपत्तियों की घोषणा की है जिसमें उनकी पत्नी की क्रमश: 6.09 करोड़ रुपये और 42.20 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां शामिल है।

Similar News