दिल्ली निकाय चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत, आप का पत्ता साफ: एग्जिट पोल 

Update: 2017-04-24 05:22 GMT
दिल्ली निकाय चुनाव। 

नई दिल्ली (आईएएनएस)। दिल्ली के तीन नगर निगमों के लिए रविवार को हुए मतदान के लिए एक एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भारी बहुमत मिलने का दावा किया गया है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस का पत्ता लगभग साफ नजर आ रहा है। समाचार चैनल एबीपी न्यूज और सी वोटर के सर्वे के अनुसार, भाजपा को दिल्ली नगर निगम के 270 वार्डो में 218 पर जीत मिलेगी।

एग्जिट पोल के अनुसार, आप और कांग्रेस को संयुक्त रूप से 25 सीटें मिल सकती हैं। सर्वेक्षण में कहा गया है कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के 63 वार्डो में से 48 सीटों पर भाजपा जीत सकती है, जबकि आप के हिस्से सात और कांग्रेस के हिस्से आठ सीटें जा सकती हैं।

वहीं उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 103 वार्डो में भाजपा को 87 सीटों पर जीत मिल सकती है। यहां आप को आठ और कांग्रेस को सात सीटें मिल सकती हैं। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के 104 वार्डो में भाजपा को 83 पर जीत मिल सकती है। आप और कांग्रेस को यहां बराबर-बराबर 10 सीटें मिल सकती हैं।

एग्जिट पोल में कहा गया है कि तीनों नगर निगमों में 50 फीसदी मतदाताओं ने भाजपा का समर्थन किया है, जबकि आप के समर्थन में 19.1 फीसदी और कांग्रेस के समर्थन में 18.6 फीसदी मतदाता हैं। एग्जिट पोल सर्वेक्षण में सभी 270 वार्डो के 14,503 मतदाताओं से प्रतिक्रिया ली गई।

Similar News