केजरीवाल ने जनता से विश्वासघात किया : मनोज तिवारी

Update: 2018-01-03 17:47 GMT
मशहूर भोजपुरी गायक-अभिनेता व उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी।

नई दिल्ली (भाषा)। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने राज्यसभा चुनावों के लिए दो कारोबारियों को उम्मीदवार बनाकर जनता के साथ विश्वासघात किया है।

आम आदमी पार्टी ने 16 जनवरी को होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एन डी गुप्ता के नाम की घोषणा की है। संजय सिंह पार्टी की स्थापना और उसे जन्म देने वाले आंदोलन के समय से इससे जुडे हैं, वहीं सुशील गुप्ता दिल्ली के उद्योगपति हैं और एन डी गुप्ता पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं।

ये भी पढ़ें- जो भी सच मैंने बोला है, उसकी आज मुझे सजा दी गई है : कुमार विश्वास 

मनोज तिवारी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि आप के राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा इसके भ्रष्टाचार विरोधी रख को झुठलाती है जिसके आधार पर यह दिल्ली की सत्ता में आई थी।

ये भी पढ़ें- संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार, कुमार विश्वास का पत्ता कटा 

उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार से लड़ने की बात करते हुए सत्ता में आए, अब वह दो कारोबारियों को राज्यसभा में भेज रहे हैं। उन्होंने न केवल दिल्ली के साथ विश्वासघात किया है बल्कि पूरे देश के साथ भी किया है। सुशील गुप्ता पहले कांग्रेस में रहे हैं और उन्होंने पिछले साल नवंबर में ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।

ये भी पढ़ें- लालू यादव की सजा पर फैसला अब कल 

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि गुप्ता जब उन्हें इस्तीफा सौंपने आए थे तभी बता दिया था कि आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में भेजने का वादा किया है।

राजनीति से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

अजय माकन ने ट्वीट किया, 28 नवंबर को सुशील गुप्ता अपना इस्तीफा सौंपने आये। मैंने उनसे पूछा कि क्यों? उनका जवाब था मुझे राज्यसभा सीट का वादा किया गया है। माकन ने कहा कि गुप्ता अच्छे आदमी हैं और खूब परोपकार कार्य करते हैं।

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News