बारिश और ओलावृष्टि से परेशान किसान ने सोशल मीडिया ज़ाहिर किया अपना गुस्सा

Update: 2018-02-11 18:53 GMT
ओलावृष्टि से फसल बर्बाद।

आज देश के कई राज्यों में हुई बारिश और ओला वृष्टि से तमाम किसान तबाह हो गए हैं। जिन किसानों की फसल कटी पड़ी थी वो तो बर्बाद हुई ही उसके साथ ही जो फसल अभी खेत में लगी हुई है उसको भी भारी नुकसान हुआ है।

ओला वृष्टि से सभी फसलों गेहूं, चना, सरसों, मसूर आदि को भारी नुकसान हुआ है। किसान इसका गुस्सा सोशल मीडिया पर निकाल रहा है। पढ़िए और देखिए कि देश का किसान क्या कह रहा है।

अर्जुन आर्य ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो चीख-चीख कर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। सुनिए क्या कह रहे हैं वो....

Full View

सोनू शर्मा ने अपने फेसबुक पर कुछ फोटो शेयर की हैं जिसमें साफ देखा जा सकता है कि इससे फसल की कैसी दुर्दशा हुई है।

Full View

वीरेन्द्र ठाकुर ने अपने फेसबुक पर कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि किसानों पर ऊपर वाले का सितम जारी जिसमे ओले के साथ साथ बारिश भी हुई। पूरी फसल बरबाद ...

Full View

किसान संजय ने अपने ट्वीटर पर लिखा- मप्र के अधिकांश जिलो मे बारिश और ओलो ने मचाई खेतो मे भारी तबाही @CMMadhyaPradesh जी किसानो को रैली मे ना बुलाकर तत्काल पूरा मैदानी अमला ओर सरकार खेतो मे पहुँचे
आज आवश्यकता है किसान के साथ खड़े होने की

Full View

Similar News