एफआईआर लिखवाने थाने गया युवक, पुलिस ने मनाया उसका जन्मदिन

Update: 2017-10-15 16:33 GMT
शिकायतकर्ता अनीश को केक  खिलाते हुए

लखनऊ। मुंबई के साकीनाका पुलिस थाने में अनीश नाम का एक शख्स एफआईआर दर्ज़ कराने गया। इसी दिन अनीश का जन्मदिन भी था। जब एफआईआर लिखवाते वक्त उसकी व्यक्तिगत जानकारी के बारे में पूछा गया तो पुलिसवालों को पता चला कि इसी दिन उसका बर्थडे भी है। बस फिर क्या था, पुलिसवालों ने अनीश के लिए केक मंगा लिया और पुलिस स्टेशन में ही उसके जन्मदिन का जश्न मनाया।

इसके बाद मुंबई पुलिस ने ये तस्वीरें अपेन ट्विटर अकांउट पर शेयर कीं। फोटो के साथ मुंबई पुलिस ने लिखा - जब एफआईआर में निजी विवरण से पता चला कि आज शिकायतकर्ता अनीश का जन्मदिन है, तो एफआईआर दर्ज करने के साथ केक भी आया गया।

मुंबई पुलिस के इस काम की ट्विटर पर जमकर तारीफ की जा रही है।

Similar News