गणेशोत्सव और बकरीद को लेकर काजोल के इस ट्वीट पर भड़के कुछ लोग

Update: 2017-09-02 15:58 GMT
काजोल

लखनऊ। आज गणपति उत्सव और बकरीद एक साथ हैं। इस मौके पर शुक्रवार को काजोल ने एक ट्वीट किया लेकिन उनके इस ट्वीट का कुछ लोगों पर उल्टा असर हुआ और कई लोग उन्हें भला बुरा कहने लगे। काजोल ने बकरीद की एक दिन पहले ट्वीट किया - अगर हमारे भगवान गणपति और ईद एक साथ मना सकते हैं तो हम क्यों नहीं? सभी को आशीर्वाद मिले।

उनके इस ट्वीट का कई लोगों ने समर्थन किया और उन्हें बकरीद व गणेशोत्सव की बधाई दी लेकिन ऐसे लोग भी कम नहीं हैं जिन्होंने काजोल को इस ट्वीट के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनसे ये तक कह दिया कि आपको ये ट्वीट तुरंत डिलीट कर देना चाहिए। आप भी देखिए काजोल के इस ट्वीट पर उन्हें किस तरह के रिप्लाई मिले।

कार्तिक सोलंकी ने ट्वीट किया -

लड्डू बांटना और जानवर काटना, बहुत फर्क है दोनों में, एक त्यौहार है दूसरा अत्याचार...

अमन सिन्हा ने काजोल से सवाल किया - आपको कैसे पता कि वो साथ में त्योहार मना रहे हैं?

इमरान सैयद ने लिखा - बिल्कुल। यही बात है जिसे भारत और आप जैसे सितारे रिप्रजेंट करते हैं।

अनुराग ने लिखा - बिलकुल नहीं, हम लोग मारने की वकालत नहीं करते। प्रसाद के बाद मीट खाने के बारे में हम सोच भी नहीं सकते।

सबा आलम ने काजोल की तारीफ करते हुए लिखा - बहुत अच्छी शुभकामनाएं। एक सच्चे भारतीय जैसी सोच जिसकी इस समय ज़रूरत थी।

सुंदरी कृष्णन ने लिखा - सही कहा, हमें परिपक्वता की ज़रूरत है, जश्न मनाने के लिए नहीं बल्कि सभी अनुष्ठानों का सम्मान करने के लिए।

सुमंता चटर्जी ने लिखा - आपसे किसने कहा कि भगवान साथ में गणपति और ईद मना रहे हैं? हम भारतीय इन्हें साथ में मना रहे हैं? मैं झुककर आशीर्वाद लेता हूं।

मार्टिन फैसल ने लिखा - बेशक कर सकते है,बल्कि हमे तो साथ ज्यादा-2 खुशियाँ मनाने के मौके ढूँढने चाहिए ईद भी प्यारी हमे दीवाली भी है राम का भी आदर प्यारे अली भी है।

अली इमरान ने काजोल को चेतावनी देते हुए लिखा - इस ट्वीट को हटा लीजिए। आपने बहुत बड़ी गलती कर दी है इससे बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है।

इसके कुछ देर बाद इमरान अली ने एक और ट्वीट किया - मेरी ये आपको आखिरी चेतावनी है नहीं तो विवाद के लिए आप ज़िम्मेदार होंगी।

Similar News