छह लाख घरों में बांटे जाएंगे 12 लाख कूड़ेदान

Update: 2017-03-19 16:48 GMT
नगर निगम हर घर में दो कूड़ेदान देगा।

दीपांशु मिश्रा, स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

लखनऊ। अब लोगों को कूड़े की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। स्वच्छ भारत मिशन ने कूड़े के निस्तारण के लिए नई योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत नगर निगम हर घर में दो कूड़ेदान देगा। दोनों कूड़ेदानों में सूखा कूड़ा अलग और गीला कूड़ा अलग रखा जाएगा।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

हर घर में कूड़ेदान बंटवाने के लिए कुछ मदद केंद्र सरकार करेगी। उसके बाद सारा इंतजाम नगर निगम को करना है। छह लाख घरों में 12 लाख कूड़ेदान बंटवाना है, जिसमें लगभग लागत 24 करोड़ रुपए की आएगी, जिसकी व्यवस्था नगर निगम को जल्द ही करनी है।

नगर निगम के पर्यायवरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया, “केद्र सरकार से ये फरमान आया है कि हर घर में दो-दो कूड़ेदान बंटवाना है, जिसमें एक में गीला कूड़ा रखा जाएगा और दूसरे सूखा कूड़ा रखा जाएगा। छह लाख घरों में कुल 12 लाख कूड़ेदान बंटवाने हैं। एक कूड़ेदान की कीमत 200 रूपए है, जिसके हिसाब से कुल लागत 24 करोड़ रुपए की आएगी। इसका बजट अभी निकालना है उसके बाद नगर निगम कूड़ेदान बंटवाएगा। इस बार नगर निगम का जो बजट पेश किया जाएगा उसमें पहले 24 करोड़ रुपए कूड़ेदान के लिए निकाले जाएंगे उसके बाद कोई अन्य बजट आएगा क्योंकि केंद्र सरकार का फरमान है।’’

पंकज भूषण ने आगे बताया, “कूड़ा लेने के लिए गाड़ी घर-घर जाएगी। गीला कूड़ा तो रोज लिया जायेगा और सूखा कूड़ा तीन से चार दिन में एक बार ही लिया जाएगा। सूखा और गीला कूड़ा छांटने का जिम्मा लोगों का होगा। अभी तो नगर निगम बजट की व्यवस्था कर रहा है। कुछ फंड कॉरपोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) की तरफ से तो कुछ रकम स्वच्छ भारत मिशन की तरफ से लेने की बात हो रही है।’’

एक कूड़ेदान की कीमत 200 रूपए है, जिसके हिसाब से कुल लागत 24 करोड़ रुपए की आएगी। इसका बजट अभी निकालना है उसके बाद नगर निगम कूड़ेदान बंटवाएगा।
पंकज भूषण, पर्यावरण अभियंता, नगर निगम

पर्यायवरण अभियंता बताते हैं, “कोई संस्था जो हमारी सहायता करना चाहती है तो वो आगे आ सकती है। संस्था का भी प्रचार करने के लिए हम कूड़ेदान पर उसका विज्ञापन लगाएंगे। जितने कूड़ेदान जो भी संस्था देगी उन कूड़ेदानों पर उस संस्था का नाम लिखा जाएगा। जैसे ही बजट मिलता है वैसे ही कूड़ेदान बंटवाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हम जल्द ही ये कार्य शुरू करवाएंगे।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News