स्वयं फेस्टिवल: सुगन्ध की नगरी कन्नौज में कराएं 2 दिसम्बर को अपने आधारकार्ड का पंजीकरण

Update: 2016-12-07 14:07 GMT
आधार कार्ड की प्रतीकात्मक फोटो।

मोहम्मद आसिफ. अजय मिश्रा.

कन्नौज/ लखनऊ। स्वयं फेस्टिवल 2016 के तहत देश की प्रसिद्ध सुगन्ध नगरी कन्नौज में दो दिसम्बर को ग्रामीणों के आधारकार्ड का पंजीकरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम कन्नौज के तालग्राम ब्लाक के कामधेनु डेयरी पर किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 4 बजे से दोपहर 5 बजे के बीच होगा।

देश के पहले ग्रामीण अखबार गाँव कनेक्शन की चौथी वर्षगांठ पर 2-8 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के 25 ज़िलों में स्वयं फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

आपका शहर कन्नौज भी इन 25 जिलों में शामिल है।

उत्तर प्रदेश राज्य का कन्नौज शहर आधुनिक कानपुर शहर के पश्चिमोत्तर में गंगा नदी के किनारे स्थित है। वर्तमान समय में कन्नौज गुलाब जल, इत्र, तम्बाकू और अपनी सुगन्धित वस्तुओं के व्यापार के लिए सारे भारत में मशहूर है। यहां की सुगन्धित वस्तुओं का सारे भारत और विदेशों में भी निर्यात किया जाता है।

कन्नौज शहर का नाम संस्कृत के कान्यकुब्ज शब्द से बना है। कन्नौज कभी हिन्दू साम्राज्य की राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित रहा था। माना जाता है कान्यकुब्ज ब्राह्मण मूल रूप से इसी स्थान के रहने वाले हैं। सम्राट हर्षवर्धन के शासनकाल में कन्नौज अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँच गया था। वर्तमान कन्नौज शहर में मुख्य रूप से कन्नौजी बोली, कनउजी भाषा के रूप में इस्तेमाल की जाती है।

प्रदेश में बन चुके हैं लगभग छह करोड़ आधार कार्ड

कन्नौज की जनसंख्या जनगणना 2001 के अनुसार 71, 530 है। विशिष्ट पहचान प्राधिकरण इंडिया (यूआईडीएआई) के अनुसार करीब 20 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में लगभग छह करोड़ (जनगणना 2011 के अनुसार) लोगों का आधार कार्ड बन चुका है। पूरे प्रदेश में 5781 केन्द्रों के जरिए रोजाना 2.5 लाख लोग आधार कार्ड के लिए पंजीकरण करा रहे हैं।

आधार कार्ड फार्म बिल्कुल मुफ्त

आधार कार्ड फार्म बिल्कुल मुफ्त है। आधार कार्ड फार्म के लिए कोई पैसे देने की आवश्यकता नहीं है। आप आधार कार्ड केंद्र में ही आधार कार्ड फार्म प्राप्त कर सकते है, या आप ऑनलाइन आधार कार्ड फार्म डाउनलोड कर सकते है।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप आधार कार्ड फार्म डाउनलोड कर सकते है।:-

आप को आधार कार्ड फार्म आधार कार्ड केंद्र से भी मिल सकता है, लेकिन आधार कार्ड केंद्र में समय बचाने के लिए आप पहले से आधार कार्ड फार्म डाउनलोड करके भर कर तैयार रख सकते है।

कन्नौज में दो दिसम्बर को होने वाले कार्यक्रम इस प्रकार हैं:-

  1. तिर्वा ब्लाक में स्वामी गिरीशानन्द डिग्री कालेज में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह सुबह के 11 बजे से शुरू होगा।
  2. तिर्वा ब्लाक के किसान इंटर कालेज में स्वास्थ्य शिविर व किस्सागोई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह के 10 बजे से शुरू होगा।
  3. सौरिक ब्लाक के नांगला बिसूना में पशुओं का फ्री टीकाकरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें पशुपालन विभाग के अधिकारी इस कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।
  4. सौरिक ब्लाक के गुलमानेगौस पाक मदरसे में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व खो-खो (लड़का-लड़की) का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
  5. तालग्राम ब्लाक के कामधेनु डेयरी में किसान गोष्ठी, मृदा परीक्षण व बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से दोपहर 4 बजे तक चलेगा।
  6. तालग्राम ब्लाक के कामधेनु डेयरी पर जिला बागवानी अधिकारी किसानों को बागवानी से सम्बधित योजनाओं की जानकारी देंगे। इस अवसर पर आधार कार्ड का पंजीकरण भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 4 बजे से दोपहर 5 बजे तक होगा।

This article has been made possible because of financial support from Independent and Public-Spirited Media Foundation (www.ipsmf.org).

Similar News